Madhav Kunj Pandal: Mohan Bhagwat To Address Players in Meerut Today - News Summed Up

Madhav Kunj Pandal: Mohan Bhagwat To Address Players in Meerut Today


Hindi NewsLocalUttar pradeshMeerutMadhav Kunj Pandal: Mohan Bhagwat To Address Players In Meerut Todayमेरठ में सरसंघचालक मोहन भागवत खिलाड़ियों से करेंगे संवाद: माधवकुंज में जर्मन हैंगर से तैयार किया गया वृहद पंडाल, 2 बजे शुरू होगा संबोधनमेरठ 4 घंटे पहलेकॉपी लिंककार्यक्रम में शामिल होने जाते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में देश भर में संवाद कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इन्हीं कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज मेरठ में दो दिनी संवाद कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। कुछ ही देर में कार्यक्रम शुरू होगा।संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत दोनों दिन यहां मौजूद रहेंगे। आज वह देश के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। शनिवार को शहर के प्रबुद्धजनों को संवाद के लिए बुलाया गया है।डेढ़ बजे अतिथियों का प्रवेश होगा शुरू दोपहर 1:30 बजे से पंडाल में अतिथियों का आगमन शुरू हो जाएगा। ठीक 2:00 बजे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सर संघ चालक डॉ. मोहन भागवत संवाद मंच पर पहुंचेंगे और अपना संबोधन शुरू करेंगे। 3:15 बजे तक उनका संबोधन चलेगा। इसके बाद आधे घंटे के विश्राम का समय निर्धारित किया गया है।खिलाड़ियों का पहुंचना हुआ शुरू कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ी भी पहुंचने शुरू हो गए हैं। अब से कुछ देर पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हैं। उनके बाद अर्जुन अवार्ड और संभल के पूर्व डिप्टी एसपी वह पहलवान अनुज चौधरी ने कार्यक्रम स्थल में प्रवेश किया। धीरे-धीरे खिलाड़ियों का पहुंचना यहां शुरू हो गया है।.


Source: Dainik Bhaskar February 20, 2026 07:46 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */