Madhaura JDU Leader Objectionable Video Probe Ordered - News Summed Up

Madhaura JDU Leader Objectionable Video Probe Ordered


मढ़ौरा के जदयू प्रखंड अध्यक्ष गामा सिंह का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस मामले में जदयू पार्टी ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। पार्टी ने जिलाध्यक्ष से दो दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट भेजने को कहा है।. पार्टी ने दो दिनों में मांगा रिपोर्टमढ़ौरा जदयू के नगर अध्यक्ष संजय सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी के सदस्य इस वायरल वीडियो की जांच कर रहे हैं और उन्हें दो दिनों में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।यह वीडियो शनिवार शाम से क्षेत्र में तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर प्रखंड अध्यक्ष गामा सिंह एक युवती के साथ खेत में मुंह छिपाते हुए भागते दिख रहे हैं। वीडियो बनाने वाला युवक कुछ कहते हुए भी सुनाई दे रहा है।आरोपी विधायक ने क्या कहारविवार सुबह होते ही मढ़ौरा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष गामा सिंह ने मीडिया के सामने आकर अपनी सफाई दी। उन्होंने दावा किया कि यह वीडियो उनके चरित्र हनन के उद्देश्य से वायरल किया गया है।सिंह ने बताया कि वे उस रास्ते से जा रहे थे, तभी एक युवती कुछ लड़कों से खुद को छुड़ाते हुए उनकी तरफ आई और मदद की गुहार लगाई। उन्होंने उस युवती को उन युवकों से बचाकर टेम्पो से घर भेजा। गामा सिंह का आरोप है कि उन लड़कों ने ही उन्हें आरोपी बनाकर वीडियो वायरल कर दिया है, जो पूरी तरह से झूठ और उन्हें बदनाम करने की साजिश है।


Source: Dainik Bhaskar April 05, 2026 13:42 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */