Hindi NewsSportsT 20 worldcupJK Ranji Trophy Knockout | MP Bowled Out, Aakib Nabi Shines With 10 Wicketsरणजी ट्रॉफी- उत्तराखंड पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा: जम्मू-कश्मीर क्वार्टर फाइनल में MP को हराने के करीब, आकिब नबी को 10 विकेटस्पोर्ट्स डेस्क 17 घंटे पहलेकॉपी लिंकआकिब नबी ने पहली पारी में 7 विकेट लिए। वे दूसरी पारी में 3 विकेट ले चुके हैं।रणजी ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टर फाइनल में तीसरे दिन उत्तराखंड ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया। टीम ने झारखंड को पारी और 6 रन से हरा दिया। दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर ने मध्य प्रदेश को बैकफुट पर धकेल दिया है। आकिब नबी मुकाबले में 10 विकेट ले चुके हैं।क्वार्टर फाइनल-1: कर्नाटक vs मुंबईशरद पवार क्रिकेट एकेडमी में पहले बैटिंग करते हुए होम टीम 120 रन ही बना सकी। अखिल हेरवडकर ने 60 रन बनाए। कर्नाटक से विद्वत कावेरप्पा, प्रसिद्ध कृष्णा और श्रेयस गोपाल ने 3-3 विकेट लिए। कर्नाटक ने मयंक अग्रवाल के 92 रन की मदद से 173 रन बना दिए। मोहित अवस्थी और तुषार देशपांडे ने 4-4 विकेट लिए।मुंबई ने दूसरी पारी में कमबैक किया और 377 रन बना दिए। विकेटकीपर आकाश आनंद ने 70 रन बनाए। 7 प्लेयर्स ने 25 से 49 रन के बीच के स्कोर बनाए। शिखर शेट्टी ने 3 विकेट लिए। कर्नाटक ने स्टंप्स तक 2 विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 60 और करुण नायर 9 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। मयंक अग्रवाल 3 और कप्तान देवदत्त पडिक्कल 39 रन बनाकर आउट हए। कर्नाटक को 212 रन चाहिए।कर्नाटक की उम्मीदें केएल राहुल पर टिकी हैं। वे 60 रन बना चुके हैं।क्वार्टर फाइनल-2: उत्तराखंड vs झारखंडजमशेदपुर में पहले बैटिंग करने उतरी होम टीम 235 रन ही बना सकी। आदित्य सिंह ने 83 रन बनाए। उत्तराखंड ने अवनीश सुधा, कप्तान कुणाल चंदेला और जगदीश सुचित की फिफ्टी के दम पर 371 रन बना दिए। तीसरे दिन झारखंड 130 रन ही बना सका। इसी के साथ उत्तराखंड ने पारी और 6 रन से मुकाबला जीत लिया। टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में एंट्री की है।क्वार्टर फाइनल-3: बंगाल vs आंध्र प्रदेशकल्याणी में पहले बैटिंग करते हुए आंध्र प्रदेश ने 295 रन बनाए। कप्तान रिकी भुई ने 83 रन बनाए। बंगाल से मुकेश कुमार ने 5 और आकाशदीप ने 4 विकेट लिए। बंगाल ने फिर 6 विकेट खोकर 418 रन बना लिए। सुदीप चटर्जी 216 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। सुमंथ गुप्ता ने 81 रन बनाए। विकेटकीपर हबीब गांधी 45 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। केवी ससिकांत और सौरभ कुमार ने 2-2 विकेट लिए।सुदीप चटर्जी ने दोहरा शतक लगाकर बंगाल को बढ़त दिला दी।क्वार्टर फाइनल-4: जम्मू-कश्मीर vs मध्य प्रदेशइंदौर के होलकर स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए जम्मू-कश्मीर 194 रन पर ऑलआउट हो गया। शुभम खजुरिया ने 60 और युद्धवीर सिंह चरक ने 41 रन बनाए। कुलदीप सेन ने 5 विकेट लिए। मध्य प्रदेश अपनी पहली पारी में 152 रन पर ही सिमट गया। यश दुबे ने फिफ्टी लगाई। जम्मू-कश्मीर के लिए आकिब नबी ने 40 रन देकर 7 विकेट लिए। सुनील कुमार को 3 विकेट मिले।दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर ने फिर एक बार निचले क्रम के बैटर्स की मदद से 248 का स्कोर बना दिया। वंशराज शर्मा ने 54 रन बनाए। कुलदीप सेन ने 4 विकेट लिए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक MP ने 87 रन पर ही 5 विकेट गंवा दिए। आकिब नबी ने दूसरी पारी में 3 विकेट लेकर मैच में 10 विकेट अपने नाम कर लिए। वेंकटेश अय्यर 7 और शुभम शर्मा 11 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। टीम को 2 दिन में 204 रन चाहिए।
Source: Dainik Bhaskar February 08, 2026 18:39 UTC