Dainik Bhaskar May 15, 2019, 12:44 PM IST12वीं की परीक्षा में कुल 7 लाख 32 हजार 319 छात्र शामिल हुएपिछले साल 12वीं का परीक्षा परिणाम कुल 68 फीसदी रहा थाभोपाल. मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। 72.37 % छात्र पास हुए, जिसमें से 76.31% छात्राएं और 68.94% छात्र हैं। दृष्टि सनोदिया ने 479 अंकों के साथ आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया है। आर्या जैन 486 अंकों के साथ मैथ्स ग्रुप के लिए साइंस स्ट्रीम के टॉपर हैं। विवेक गुप्ता ने 486 अंकों के साथ कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप किया है। कृषि समूह में प्रिया चौरसिया ने 481 अंकों के साथ टॉप किया है। श्रीजन श्रीवास्तव ने जीव विज्ञान समूह में 481 अंकों के साथ साइंस स्ट्रीम में टॉप किया है। प्रतिभा शर्मा 476 अंकों के साथ कला और गृह विज्ञान समूह की टॉपर हैं।बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यानी mpresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। इसमें 7 लाख 32 हजार 319 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसके लिए 3554 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पिछले साल यानी 2018 में 10वीं में 66% और 12वीं में 68% स्टूडेंट्स पास हुए थे।कला समूह के टॉपरनाम जिला अंक स्थान दृष्टि सनोडिया सिवनी 479 पहला रुचिका त्रिवेदी रायसेन 474 दूसरा संस्कार शुक्ला खंडवा 472 तीसरा फलक नाज नरसिंहपुर 471 चौथा साहिस्ता सिवनी 471 चौथा प्रगति रैकवार छतरपुर 471 चौथा आयुषि शर्मा शाजापुर 469 पांचवांविज्ञान-गणित समूह के टॉपरनाम जिला अंक स्थान आर्या जैन अशोकनगर 486 पहला कुलदीप धाकड़ शिवपुरी 483 दूसरा अपर्णा गुप्ता उमरिया 482 तीसरा सचिन दुबे भिंड 481 चौथा विशाल धाकड़ शाजापुर 481 चौथा नंदनी दंडोतिया मुरैना 479 पांचवां नंदन बाबु दतिया 479 पांचवां विवेक कुमार शर्मा शिवपुरी 479 पांचवांवाणिज्य समूह के टॉपरनाम जिला अंक स्थान विवेक गुप्ता भोपाल 486 पहला मानसी जैन विदिशा 485 दूसरा मानसी राठौर इंदौर 481 तीसरा सागर नेमा सिवनी 480 चौथा धर्मराज नीमच 480 चौथा राहुल शाह दमोह 479 पांचवांएसएमस से भी चेक करें रिजल्ट- 12वीं के रिजल्ट के लिए - MPBSE12 (स्पेस दें) ROLLNUMBER और 56263 पर भेजें।पांच आसान स्टेप्स में जानें परीक्षा परिणाम1: बोर्ड की ऑफिशयल वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।2: वेबसाइट पर दिए गए HSSC (Class 12th) Examination 2019 के लिंक को ओपन करें।3: यहां बड़ी सावधानी से रोल नंबर सबमिट करें।4: रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा।5: इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिहाज से एक प्रिंट आउट भी जरूर लें।
Source: Dainik Bhaskar May 15, 2019 06:46 UTC