MP में यास तूफान का असर: हरदा-मंदसौर में तेज बारिश, खंडवा-होशंगाबाद हाइवे पर पेड़ गिरने से एक की मौत, दो घायल - News Summed Up

MP में यास तूफान का असर: हरदा-मंदसौर में तेज बारिश, खंडवा-होशंगाबाद हाइवे पर पेड़ गिरने से एक की मौत, दो घायल


Hindi NewsLocalMpHoshangabadHardaHeavy Rains Across The District, One Person Died In Chidgaon Under A Peepal Tree, Khandwa Hoshangabad State Highway ClosedAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपMP में यास तूफान का असर: हरदा-मंदसौर में तेज बारिश, खंडवा-होशंगाबाद हाइवे पर पेड़ गिरने से एक की मौत, दो घायलमध्यप्रदेश 16 घंटे पहलेकॉपी लिंकपिछले 24 घंटे के दौरान मध्यप्रदेश में इंदौर-उज्जैन संभाग के कुछ जगह पर बारिश दर्ज की गई। बाकी जगह मौसम साफ रहा। तापमान में खास परिवर्तन नहीं हुआ। सर्वाधिक 43 डिग्री तापमान रायसेन और दतिया में रहा। हरदा में तेज बारिश के बाद हाइवे पर पेड़ गिर गया। इसमें एक व्यक्ति की दबने से मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। मंदसौर में भी तेज बारिश हुई। भोपाल में दिन में हल्के बादल छाए रहे। दिनभर धूप भी रही।हरदा जिले में गुरुवार को यास तूफान की आहट हुई। दोपहर में जिलेभर में हवाओं के साथ तेज बारिश हुई। छिदगांव में गंजाल नदी के पास पीपल का पेड़ गिर गया। इसके नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। पेड़ गिरने खंडवा-होशंगाबाद स्टेट हाइवे पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। जेसीबी से पेड़ हटाने के बाद शाम 5 बजे यातायात शुरू किया गया। मृतक जमुना प्रजापति निवासी छिदगांव है। दो व्यक्ति प्रेमनारायण व नरेंद्र भिलाला घायल हुए हैं।इंदौर में सुबह से तेज धूप के बाद दोपहर रुक रुक कर चल रही हवाओं से गर्मी से राहत दी है। तापमान में जहां अलसुबह बढ़ोतरी दर्ज की थी। शाम होते-होते हल्की हवाओं ने कुछ राहत दी है। मौसम विभाग की मानें, तो तापमान में कुछ दिन उतार-चढ़ाव रहेगा। रात के समय उमस रहेगी।जबलपुर में धूप रही। आसमान साफ होने के बाद बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही।खंडवा में सुबह से तेज धूप और उमस का माहौल था। शाम के समय से हल्की ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। ओंकारेश्वर-सनावद क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। ओंकारेश्वर में सड़क किनारे एक पेड़ भी गिर गया।सागर में सुबह से तेज धूप निकली हुई है। दिनभर गर्म हवाएं चलने से लोग हुए परेशान। दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा।उज्जैन में काले घने बादल छाए हैं। यहां बारिश होने की संभावना है।मंदसौर में तेज हवा आंधी के साथ काफी देर तक बारिश हुई। शहर सहित जिलेभर में कई पेड़ धराशायी हो गए। महू नीमच फोरलेन पर पिपलियामंडी टोल प्लाजा का शेड क्षतिग्रस्त हो गया।बुरहानपुर में सुबह से दोपहर तक तेज धूप के साथ धूल भरी हवाएं चली हैं। शाम के समय बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार यास तूफान का असर है। जो दो-तीन दिन तक रहेगा। रात में बारिश होने की संभावना है।शहडोल में यास तूफान से अलर्ट के बीच दोपहर में शहर का मौसम सामान्य रहा। यहां आसमान में बादलों के बीच सूरज की लुका छिपी का खेल दिनभर चला। इस बीच कई बार तेज हवाओं के झोंके भी चले। बता दें कि मौसम विभाग ने 27 और 28 मई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।गुना में मौसम साफ है। आज दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा। आसमान साफ है।


Source: Dainik Bhaskar May 27, 2021 11:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...