Luka Chuppi के बाद कार्तिक आर्यन की Bhool Bhulaiyaa - News Summed Up

Luka Chuppi के बाद कार्तिक आर्यन की Bhool Bhulaiyaa


नई दिल्ली, जेएनएन। आजकल बॉलीवुड में बायोपिक, सीक्वल और रीमेक फिल्मों का दौर चल रहा है। सीक्वल फिल्मों की सूची तो काफी बड़ी है। बहरहाल, इसमें एक और फिल्म का नाम जुड़ गया है, अक्षय कुमार की 2007 में आई साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'भूल भुलैया' का। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। अब इस फिल्म के सीक्वल में लीड भूमिका निभाएंगे कार्तिक आर्यन।कार्तिक फिलहाल दो फिल्मों के सीक्वल में काम कर रहे हैं, एक सैफ अली खान की फिल्म 'लव आज कल 2' और दूसरी करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2'। यही नहीं, कार्तिक भूमि पेडणेकर और अनन्या पांडे के साथ फिल्म 'पति पत्नी और वो' के रीमेक में भी काम कर रहे हैं। इसके अलावा अनीस बज्मी की कॉमिक कैपर फिल्म में भी वह नजर आएंगे, जिसमें उनके अपोजिट दिशा पटानी होंगी।बहरहाल, कार्तिक ने भी 'भूल भुलैया 2' में लीड भूमिका निभाने की बात स्वीकार कर ली है। एक सूत्र ने कहा है कि हालांकि मेकर्स ने सीक्वल बनाने की तैयारी तो कर ली है, लेकिन अभी इसकी स्क्रिप्ट फाइनल किया जाना बाकी है। सूत्रों के अनुसार, फिल्म के लिए निर्देशक भी अभी तय नहीं हुआ है और फिल्म को इस साल के अंत तक फ्लोर पर लाने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों में निर्देशक का फैसला हो जाएगा, उसके बाद फिल्म की लीड एक्ट्रेस और अन्य कलाकारों का नाम फाइनल होगा।यह भी पढ़ें: Mumbai में भारी बारिश पर Amitabh Bachchan का यह ट्वीट हंसा देगा आपकोPosted By: Rahul soni


Source: Dainik Jagran July 02, 2019 14:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */