Lucknow Times: उप्र शर्मा विपक्ष - (A) - upra sharma opposition - (a) - News Summed Up

Lucknow Times: उप्र शर्मा विपक्ष - (A) - upra sharma opposition - (a)


डर दिखाकर अल्पसंख्यकों के वोट बटोरता है विपक्षभाषा, लखनऊ : उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने शनिवार को दावा किया कि विपक्षी दल अल्पसंख्यकों को भाजपा का भय दिखाकर वोट बटोरने का काम करते हैं। शर्मा ने कहा कि विपक्षी दल अल्पसंख्यकों को बताते हैं कि भाजपा उनका नुकसान करेगी, जो कि हकीकत नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा और पीएम मोदी 'सबका साथ सबका विकास' की अवधारणा पर काम करते हैं। सरकार की सभी योजनाएं बिना किसी भेदभाव के चलाई गई हैं, जिनका लाभ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भी मिला है। शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, सपा और बसपा की सरकारों ने मुसलमानों का वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है और उनकी शौक्षणिक स्थिति में सुधार के लिए कोई प्रयास नहीं किए।


Source: Navbharat Times May 05, 2019 03:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */