कश्मीर में कमांडर समेत 6 आतंकी ढेरजम्मू-कश्मीर के रामबन और गंदरबल में सुरक्षाबलों ने शनिवार को 6 आतंकी मार गिराए। एक जवान भी शहीद हो गया। दरअसल, शनिवार सुबह कुछ आतंकियों ने जम्मू-किश्तवाड़ हाई-वे पर बस रोकने की कोशिश की थी, लेकिन ड्राइवर सीधे सेना की चौकी पर रुका। ड्राइवर की सूचना पर रामबन, डोडा और गंदरबल में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सेना ने तीन आतंकी गंदरबल में मार गिराए। तीन अन्य ने रामबन के बटोट में एक घर में एक शख्स को बंधक बना लिया। 9 घंटे एनकाउंटर के बाद बंधक को छुड़ा लिया गया, लेकिन एक जवान शहीद हो गया। बटोट में ढेर आतंकियों में हिज्बुल कमांडर ओसामा भी है, जो संघ और बीजेपी नेताओं की हत्या में वॉन्टेड था।15 अक्टूबर से खुल जाएगा एनआईटी श्रीनगरराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (श्रीनगर) 15 अक्टूबर को फिर से खुल जाएगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। राज्य की स्थिति के मद्देनजर यहां कक्षाएं निलंबित कर दी गई थीं। वहीं कश्मीर में हालात सुधर रहे हैं। राज्य के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि घाटी के सभी 105 थानाक्षेत्रों में दिन में लगाए जाने वाले प्रतिबंधों में छूट दी गई है। इस बीच सीमापार से आ रहे ड्रोन और जैश-ए-मोहम्मद की धमकियों के बाद श्रीनगर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शहर के आसपास नए बंकर बनाए गए हैं।
Source: Navbharat Times September 29, 2019 00:56 UTC