Lucknow Samachar: फ्लायर - flyer - News Summed Up

Lucknow Samachar: फ्लायर - flyer


ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुई 'जीरो वेस्ट फ्लाइट'फ्लाइट में गन्ने की खोई से बनी प्लेटों में दिया गया खाना34 किलो कचरा निकलता है फ्लाइअ से एडिलेड-सिडनी के बीच150 टन से ज्यादा हो जाता है एक साल में यह कचरा75 प्रतिशत तक कचरा कम करने की योजना साल 2021 तक\Bएजेंसियां, सिडनी : \Bपर्यावरण के संरक्षण के लिए ऑस्ट्रेलिया की एक एयरलाइंस ने बड़ा कदम उठाया है। ऑस्ट्रेलिया की कंतास एयरलाइन ने दुनिया की पहली जीरो वेस्ट फ्लाइट शुरू की है। इसमें यात्रियों को प्लास्टिक से कवर किए गए सामान नहीं मिलेंगे। ऐसे पदार्थों का इस्तेमाल किया जाएगा, जिन्हें रिसाइकल किया जा सके। बुधवार को सिडनी से एडिलेड जाने वाले यात्रियों को गन्ने की खोई (रस निकालने के बाद बचा पदार्थ) से बनी प्लेटों में खाना दिया गया। पानी की खाली बोतलों को एडिलेड के रिसाइकल प्लांट भेजा जाएगा। कंपनी का कहना है कि अगले साल के अंत तक उसके सभी विमानों में प्लास्टिक के करीब 10 करोड़ सामानों का उपयोग कम किया जाएगा।कंपनी ने कहा कि उनका लक्ष्य 2021 तक विमानों का 75% कचरा साफ करने की योजना है। फिलहाल, लगभग एक हजार सिंगल-यूज प्लास्टिक आईटम की जगह नए विकल्प लाए गए हैं। कंपनी नहीं चाहती है कि कचरे का पहाड़ बने। साथ ही वैसे पदार्थों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे रिसाइकल किया जा सके और फिर से उपयोग में लाया जा सके।\Bहवाई किराया नहीं बढ़ेगा\Bकंतास डोमेस्टिक एयरलाइन के प्रमुख एंड्रयू डेविड ने कहा कि इससे यात्रियों की सेवाओं में कोई अंतर नहीं आएगा। यात्रियों को पहले जैसी ही सेवाएं मिलेंगी। यात्री जीरो वेस्ट की नीति से खुश हैं। जीरो वेस्ट फ्लाइट शुरू करने के बाद हवाई किराया नहीं बढ़ाया गया है। यह उड़ान हमारे प्रोडक्ट की टेस्टिंग, कचरों का संशोधन और कस्टमर से फीडबैक लेने के बारे में है।-----------------------------------------------दुनिया के टॉप-10 हवाई अड्डों में शामिल हुआ राजीव गांधी एयरपोर्टएजेंसियां, हैदराबाद : हैदराबाद के राजीव गांधी अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को दुनिया के टॉप 10 में से आठवां स्थान मिला है। यह बात एयरहेल्प के सर्वे में सामने आई है। एयरहेल्प एक संगठन है जो हवाई यात्री के अधिकारों में माहिर है और फ्लाइट के देरी या रद्द होने के मामलों में मुआवजे की मांग करता है। आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका के न्यू जर्सी हब को 2019 में सबसे खराब हवाई अड्डे के रूप में स्थान दिया गया था। कतर एयरवेज को लगातार दूसरे साल शीर्ष एयरलाइन चुना गया। इसके बाद अमेरिकन एयरलाइंस एयरोमेक्सिको, एसएएस स्कानडिनावियन एयरलाइंस और कंतास को टॉप पांच में स्थान दिया गया है।टॉप के एयरपोर्ट-हम्माद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, कतर-तोक्यो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जापान-एथेंस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, ग्रीस-अफोंसो पेना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, ब्राजील-डांस्क लेच वासा हवाई अड्डा, पोलैंड-शेरेमेत्येवो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, रूस-चांगी हवाई अड्डा सिंगापुर, सिंगापुर-राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भारत-टेनेरीफ नॉर्थ हवाी अड्डा, स्पेन-वीराकोपोस/कैंपिनास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, ब्राजीलसबसे खराब एयरपोर्ट-लंदन गैटविक हवाई अड्डा, यूनाइटेड किंगडम-बिल्ली बिशप टोरोंटो सिटी हवाई अड्डा, कनाडा-पोरटो हवाई अड्डा, पुर्तगाल-पैरिस ओरली हवाई अड्डा, फ्रांस-मेनचेस्टर हवाई अड्डा, यूनाइटेड किंगडम


Source: Navbharat Times May 11, 2019 00:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */