Lucknow Samachar: पुलिसकर्मी की जमानत याचिका नामंजूर - police bail plea rejected - News Summed Up

Lucknow Samachar: पुलिसकर्मी की जमानत याचिका नामंजूर - police bail plea rejected


लखनऊ, एक अप्रैल (भाषा) एप्पल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या के सिलसिले में जेल में बंद पुलिसकर्मी संदीप कुमार की जमानत याचिका अपर सत्र न्यायाधीश एसएस पांडे ने सोमवार को नामंजूर कर दी। कुमार को 22 मार्च 2019 को जेल भेजा गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ केवल आईपीसी की धारा 323 के तहत आरोप पत्र दाखिल किया था और उसे जमानत पर रिहा किया गया था लेकिन बाद में धाराएं बढ़ने के बाद उसे आत्मसमर्पण करना पड़ा था। निचली अदालत ने उसके खिलाफ आरोप तय किए थे और अब अभियोजन पक्ष के साक्ष्य रिकॉर्ड होने हैं। पुलिसकर्मी संदीप कुमार और प्रशांत चौधरी ने कथित रूप से विवेक तिवारी की गोमती नगर में 28 और 29 सितंबर 2018 मध्य रात्रि को गोली मारकर हत्या कर दी थी।


Source: Navbharat Times April 01, 2019 17:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */