फाइल फोटोहाइलाइट्स देश के विभिन्न राज्यों में 21 अक्टूबर को विधानसभा के लिए उपचुनाव निर्धारित हैकई राज्यों में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहाबीजेपी ने भी अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं, कई राज्यों के लिए कैंडिडेट घोषितबीजेपी ने 32 उम्मीदवारों की सूची जारी की, इसमें 10 यूपी से और चार केरल से हैंअसम से 4 प्रत्याशी शामिलयूपी से हैं 10 नामदेश के विभिन्न राज्यों में 21 अक्टूबर को विधानसभा के लिए उपचुनाव होना है। कई राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इसे सेमीफाइनल के रूप में भी देखा जा रहा है। ऐसे में सभी पार्टियां जोर- शोर से उपचुनाव में बड़ी जीत के लिए जुटी हैं। बीजेपी ने भी अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों में 32 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।बीजेपी की तरफ से जारी इस सूची में असम से 4 उम्मीदवार, बिहार से 1, छत्तीसगढ़ से 1, हिमाचल प्रदेश से 2, केरल से 5, मध्य प्रदेश, मेघायल और ओडिशा से 1-1 उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अलावा पंजाब और राजस्थान से भी एक-एक उम्मीदवार हैं। सर्वाधिक 10 उम्मीदवार यूपी से हैं। इसके अलावा सिक्किम से दो और तेलंगाना से एक प्रत्याशी का नाम सामने आया है।
Source: Navbharat Times September 29, 2019 09:11 UTC