संक्षेप: Love Rashifal Aaj ka : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का जिक्र किया गया है। हर राशि की लव लाइफ, करियर और स्वभाव अलग होता है। राशियों के जरिए ही व्यक्ति के प्यार और रिश्तों का आंकलन किया जाता है। जानिए आज 22 जनवरी को किन राशि वालों के लव लाइफ में आएंगे उतार-चढ़ाव और किनका दिन रहेगा शानदार।Love Horoscope Rashifal Today 23 January 2026 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का जिक्र किया गया है। हर राशि की लव लाइफ, करियर और स्वभाव अलग होता है। राशियों के जरिए ही व्यक्ति के प्यार और रिश्तों का आंकलन किया जाता है। जानिए आज 23 जनवरी को किन राशि वालों के लव लाइफ में आएंगे उतार-चढ़ाव और किनका दिन रहेगा शानदार। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨मेष राशि- आज प्यार में शांति महसूस होगी। अगर आप सिंगल हैं, तो जिस इंसान को अब तक समझ नहीं पा रहे थे, वह आज साफ दिखने लगेगा। आपको पता होगा कि आप क्या चाहते हैं और सामने वाला कहां खड़ा है। रिलेशनशिप में हैं तो शंकाएं कम होंगी और साथ होने का एहसास बढ़ेगा। एनर्जी में आया छोटा सा बदलाव आपको हल्का महसूस कराएगा। दिल जो इशारा कर रहा है, उस पर भरोसा रखें।वृषभ राशि-आज आप पीछा करने वाले मूड में नहीं हैं। सिंगल हैं तो ज्यादा भाव दिखाने से बचने वाले लोग अब आपको आकर्षित नहीं करेंगे। आपको साफ और सच्ची चाहत चाहिए। रिलेशनशिप में हैं तो एकतरफा कोशिश साफ दिख सकती है। आज आपकी चाहत शांति की है और यही सोच रिश्ते में सच्चाई लाएगी।मिथुन राशि- आज शब्दों से ज्यादा काम बोलेंगे। सिंगल लोगों के लिए सामने वाले की लगातार मौजूदगी ही सबसे बड़ा संकेत होगी। वादों से ज्यादा कोशिशें मायने रखेंगी। रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर का सपोर्ट बड़े रोमांटिक जेस्चर्स से भी ज्यादा असर करेगा। आज याद रखें- प्यार रोज के छोटे कामों से दिखता है।कर्क राशि- आज दिल, दिमाग से आगे रहेगा। सिंगल हैं तो मन किसी एहसास की ओर खिंच सकता है, भले ही दिमाग थोड़ा हिचकिचाए। दिल की सुनें- ये एहसास सच्चा है। रिलेशनशिप में भावनाएं सही रास्ता दिखाएंगी। जो उलझन पहले थी, वह अब साफ होने लगेगी। हर बात को परफेक्ट बनाने की जरूरत नहीं है।सिंह राशि- आज प्यार नरम और सुकून भरा रहेगा। जब आप चीजों को अपने आप होने देंगे, तब कनेक्शन गहरा होगा। सिंगल हैं तो ज्यादा प्लानिंग छोड़कर खुले मन से बात करना बेहतर रहेगा। रिलेशनशिप में भी यही ढीलापन नजदीकी बढ़ाएगा। हर बार लीड लेने की जरूरत नहीं- कभी प्यार को भी आगे आने दें।कन्या राशि- आज छोटे शब्द गहरा असर डाल सकते हैं। सिंगल हैं तो किसी का छोटा सा मैसेज या तारीफ़ आपको सोचने पर मजबूर कर सकती है। रिलेशनशिप में पार्टनर की सच्ची और नरम बात दिल को छू जाएगी। आज बोले गए साधारण शब्द लंबे समय तक याद रह सकते हैं।तुला राशि- आज खुलकर बात करना आसान और अच्छा लगेगा। सिंगल हैं तो सीधी-सादी बातचीत से अच्छे कनेक्शन बन सकते हैं। ईमानदारी उम्मीद से ज्यादा सुकून देगी। आज समझ आएगा कि साफ दिल से कही बात, चुप रहने से कहीं बेहतर है।वृश्चिक राशि- आज कोई आपके सामने अपने दिल की बात अचानक खोल सकता है। सिंगल हैं तो किसी ऐसे इंसान का गहरा पक्ष दिखेगा, जिसे आप अब तक हल्का-फुल्का समझते थे। रिलेशनशिप में पार्टनर अपनी दबाई हुई बातें साझा कर सकता है। यह ईमानदारी रिश्ता और मजबूत करेगी।धनु राशि- आज एक बात साफ है- आधे मन से कुछ भी मंज़र नहीं। सिंगल हैं तो वही लोग पसंद आएंगे जो दिल से कोशिश करते दिखें। रिलेशनशिप में हैं तो अधूरी बातों पर समझौता नहीं करेंगे। या तो साफ बातचीत होगी, या फिर आप चुपचाप वही चुनेंगे जो दिल के करीब है।मकर राशि- आज प्यार में अचानक मोड़ आ सकता है। सिंगल हैं तो बीते दिन की किसी घटना से सोच बदल सकती है और कोई एहसास साफ़ हो सकता है। रिलेशनशिप में पार्टनर की कोई बात या हरकत अच्छे तरीके से चौंका सकती है। बदलाव पॉजिटिव रहेगा।कुंभ राशि- आज कोशिश करने की जरूरत नहीं है। प्यार और डेटिंग में जो जैसा है, वही सबसे अच्छा लगेगा। सिंगल होना भी आज सच्चाई के साथ जुड़ने जैसा महसूस होगा। किसी कनेक्शन को बिना जोर लगाए स्वीकार करेंगे। तारीफ या बाहरी मंजूरी की जरूरत नहीं- प्यार अपने आप महसूस होगा।मीन राशि- आज हर चीज तुरंत साफ हो जाए, ऐसा जरूरी नहीं। सिंगल हैं तो कोई रिश्ता धीरे-धीरे बढ़ रहा है, अभी शब्दों से पहले एहसास है। रिलेशनशिप में भी कोई खास बात बिना ज्यादा बात किए समझ में आ जाएगी। कभी-कभी बिना कहे भी सब कुछ साफ हो जाता है।
Source: NDTV January 23, 2026 04:51 UTC