Loksabha Election 2019 Mayawati says Azam Khan will win with record votes from Rampur - News Summed Up

Loksabha Election 2019 Mayawati says Azam Khan will win with record votes from Rampur


रामपुर, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त देने की खातिर बने गठबंधन ने आज रामपुर में जोरदार हुंकार भरी। यहां पर गठबंधन के प्रत्याशी मोहम्मद आजम खान के पक्ष में बसपा अध्यक्ष मायावती के साथ सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी आजम खान के साथ मंच पर थे। आजम खान के पक्ष में बसपा मुखिया मायावती के साथ ही सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव जमकर बोले। उनको रामपुर का विकास पुरुष बताया गया।मायावती ने कहा कि भाजपा ने आजम खान के साथ बड़ी साजिश की है। उन्होंने कहा कि यहां पर तो भीड़ देखकर लग रहा है कि अब भाजपा की साजिश सफल नहीं होगी। आजम खान यहां से रिकार्ड वोट से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सिर्फ लोगों की भावना से खिलवाड़ किया है। आजम खान ने रामपुर का बड़ा विकास किया है। यहां से भाजपा की चौकीदारी चली जाएगी, भले ही भाजपा जितनी भी ताकत लगा ले। उन्होंने कहा कि यहां भीड़ के जोश को देखकर लग रहा है सब लोग यहां भाजपा और आरएसएस को जवाब देने के लिए हैं। यहां से मोहमद आजम ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। यहां पर भाजपा ने उनके खिलाफ बड़ी साजिश की है। मायावती ने कहा कि सिर्फ आजम खान ही नहीं मंच पर बैठे मुरादाबाद प्रत्याशी एसटी हसन और संभल से बर्क भी जीतेंगे।कांग्रेस पर निशानाबसपा मुखिया ने कहा कि आजादी के बाद देश सबसे ज्यादा राज कांग्रेस की रहा है। इसके बाद भाजपा को भी शासन करने का मौका मिला है। अब गठबंधन का नंबर है। कांग्रेस अपनी गलत नीतियों की वजह से सत्ता बाहर हुई है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस व भाजपा के प्रलोभन भरे घोषणा पत्रों से सावधान रहे। कांग्रेस ने गरीबों को लुभाने के लिए छह हजार रुपये देने की बात कही है, उससे कुछ नही होगा। गरीबों को हम रुपये नहीं सरकारी और गैरसरकारी क्षेत्र में नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के बहकावे में नही आना है। हमारी पार्टी कहने में कम करने में ज्यादा यकीन करती है। भाजपा का पिछला घोषणा पत्र भी खोखला साबित हुआ है। मायावती ने कहा कि भाजपा ने सौ दिन में कालाधन वापस लेकर 15 से 20 लाख रुपये देने बात कही थी। रामपुर में कितने पैसे व आवास मिले। हमने तो कांशीराम आवास दिए थे। भाजपा के लोग बातें तो बहुत करते हैं। यह लोग जब वोट मांगे तो बीते पांच वर्षों का हिसाब मांगो। इन्होंने केवल देश के पूंजीपतियों को बढ़ाने और विदेश भेजने का काम किया है। सबका साथ सबका विकास केवल जुमला है। कांग्रेस भी ऐसे वादे कर रही है।बसपा मुखिया ने कहा कि मोदी को सत्ता से बाहर करना है। जातिवादी, अहंकारी संकीर्ण मानशिकता वाली पार्टी को बाहर करना है। सर्वजन हिताय सर्वजन हिताय की नीति पर सरकार काम करेगी। रामपुर की समस्याओं को दूर किया जाएगा। रामपुर से मोहम्मद आजम खान, मुरादाबाद से डॉ एसटी हसन और संभल से शफीकुर रहमान को जितायें। इनका चुनाव चिन्ह साइकिल ही इनका ही बटन है। भाजपा के चौकीदार को यहीं से जवाब देना है। हर बूथ में जाकर वोट देना है, बुजुर्गो को जलपान कराएं और वोट डालने जाए। बाकी किसी को जलपान न कराएं।अखिलेश यादव ने कहा- गठबंधन को मिलती शोहरत देखकर भाजपाई परेशानसमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन इस बार चुनाव को लेकर बेहद गंभीर है। दो चरण में तो भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है। अब 23 अप्रैल को तीसरे चरण के मतदान में भी इनको धूल चटानी है। गठबंधन हर जगह पर अपने प्रत्याशियों के पक्ष में सभाएं कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि सभी जानते है कि पहले और दूसरे चरण में भाजपा का खाता नही खुल रहा है। तीसरे चरण में भी खाता नही खुल रहा है।अखिलेश यादव ने कहा कि लोग हमें महा मिलावटी कहते हैं। महागठबंधन कह रहा देश को नया प्रधानमंत्री मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसको अच्छे दिन दिखाई दिया। क्या आय दोगुनी हुई। भाजपा के शासन में तो किसान बर्बाद हो गया है। युवाओ के रोजगार छिन गया है। आप लोगों के मेहनत की कमाई चोरी हो गई। देश के सामने सकंट पैदा हो गया है। देश में भाजपा के फैसलों से बड़े लोगों को लाभ मिला और छोटे बर्बाद हो गए। देश में कालाधन नही आया और कारखाने बंद हो गए।अखिलेश ने कहा कि पीएम मोदी तो चाय वाला बनकर आये थे। इनकी चाय में कोई स्वाद नही है। अब चौकीदार बनकर आये हैं। इस बार तो चौकी छीन लेने की तैयारी है। भाजपा जुमलों वाली पार्टी है। गठबंधन को मिलती शोहरत देखकर भाजपाई परेशान हैं, हार के डर से भाषा बदल रहे हैं। वो डराकर राजनीति करना चाहते है। उनके पास सत्ता है हमारे पास जनता है। आजम खान ने रामपुर में बताया काम किया जा सकता है। इनको तो यहां पर बस प्रशासन व कानून से परेशानी है। अखिलेश ने कहा कि तीन दिन है शेष और यहां पर लोगों को जितना आंसू मिला है उसका हिसाब वोटों से किया जायेगा। भाजपा के लोग साजिश करने के साथ ध्यान हटा सकते हैं। भाजपा के पास ध्यान हटाने की ताकत है। आप लोग न्याय के पक्ष में वोट करें। गठबंधन के प्रत्याशी ऐतिहासिक वोट से जीतेंगे।आजम खां ने लोगों से कहा बदला लोरामपुर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आजम खां ने शायरी से अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि जुल्म के खिलाफ इंकलाब है, दरिंदो के खिलाफ इंकलाब है। आजम ने कहा कि आसमान से आग बरसेगी। हमने पांच बरस खून के आंसू रोए हैं। आओ इंतकाम लो। पूरी दुनिया ने जिल्लत देखी है। हिंदुस्तान की कुर्सी पर बैठे लोग बेईमान हैं। अरे कमजोरों होश में आओ, आओ हिंदुस्तान की तारीख बदल दो। इंसाफ करने वालो इंसाफ करो। इंसाफ नही करोगे तो गुनाहों की सजा पाओगे। अपनी ताकत को पहचानो रामपुर वालो। बदलाव लाएंगे।आजम खान ने कहा कि तुम्हें कोई पिल्ला कहे गद्दार कहे लेकिन तुम्हारे बगैर नक्शा पूरा नहीं हो सकता है। तुम्हे गद्दार कहने वाले गद्दार है। तुम गद्दार नहीं हो। आज आखरी बार तुमसे कहता हूं, मेरे दर्द का इंतकाम लो। जिले के अफसर और सरकार ने कसम खाई है। तुमने टोपी पर हाथ मारा था, फिर मस्जिद में क्यों गए। आजम खान ने कहा कि जिला प्रशासन ने कसम खाई है जीतने नही देगे।


Source: Dainik Jagran April 20, 2019 08:16 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */