Loksabha Election 2019 : शिवपाल ने कहा, सपा-बसपा का भरोसा नहीं, भाजपा की नीतियां खराब - News Summed Up

Loksabha Election 2019 : शिवपाल ने कहा, सपा-बसपा का भरोसा नहीं, भाजपा की नीतियां खराब


फतेहपुर, जेएनएन। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मुलायम सिंह का नाम न लेते हुए कहा कि सपा, बसपा भरोसे लायक नहीं हैं। वहीं भाजपा पर निशाना साधा कि भाजपा की चाहे प्रदेश की सरकार रही हो या फिर केंद्र उसकी नीतियां खराब रही हैं। जिसके चलते किसी वर्ग को लाभ नहीं मिल पाया है। वह गुरुवार को मुस्लिम इंटर कॉलेज मैदान में पार्टी के फतेहपुर और बांदा के प्रत्याशियों के समर्थन में संयुक्त जनसभा को संबोधित कर रहे थे।शिवपाल ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 2014 में कालाधन वापस लाने, 100 दिन में भ्रष्टाचार खत्म कर देने, जीएसटी में एक कर व्यवस्था लगाने का वादा किया था पर एक भी वादा पूरा नहीं किया। नोटबंदी जैसे निर्णय का कोई फायदा नहीं मिला। जनता से कहा कि आप सभी ऐसा प्रयास करें कि प्रगतिशील के बिना केंद्र में सरकार न बन पाए। बोले, फीरोजाबाद से वह जीत रहे हैं, इसलिए उनके पीछे सांसद खड़े होने चाहिए। उन्होंने कहा कि छह माह पुरानी पार्टी को संगठित कर 2022 में प्रदेश में सरकार बनाएंगे।उन्होंने हर परिवार में एक बेटा-बेटी को नौकरी दिए जाने की वकालत की। शिवपाल के सामने अपना दल नेता शहनवाज ने प्रसपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश महासचिव मो. शाहिद, पार्टी के फतेहपुर से प्रत्याशी महेश चंद्र साहू और बांदा के प्रत्याशी जगमोहन यादव, अमरजीत सिंह, बीना पटेल, रामशरण यादव, जिलाध्यक्ष जगनायक सिंह यादव, आलोक दुबे, धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, रजत यादव मौजूद रहे।Posted By: Abhishek


Source: Dainik Jagran May 02, 2019 08:21 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */