जौनपुर, जेएनएन। पूर्वांचल के अंतिम दौर में चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ प्रत्याशियों के लिए जनसभा कर रहे हैं। रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने जौनपुर की जनसभा में विरोधियों को घेरा। कहा कि जो काम कांग्रेस नहीं कर पायी मोदी सरकार ने उसे कर दिखाया। पाकिस्तान के खूंखार आतंकवादी जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कराया जो अब कुत्ते की मौत मारा जाएगा।लोकसभा के चुनाव में थानागद्दी के कृषक इण्टर कालेज के मैदान में मछलीशहर भाजपा प्रत्याशी वीपी सरोज के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अपने 20 मिनट के भाषण में कांग्रेस व बुआ-बबुआ पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि 2017 में उत्तर प्रदेश में दो लड़कों की जोड़ी बनी थी जिसे जनता ने खारिज करके कहा था कि जोड़ी तो बैलों की होती है। उन्होंने प्रियंका वाड्रा पर भी प्रहार करते हुए कहा कि वह बच्चों को गालियां सिखा रही हैं जो यहां के संस्कार को भूल चुकी हैं। यहां का नागरिक यह कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।योगी ने कहा कि 23 मई के बाद बुआ-बबुआ दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए मिलेंगे। बुआ कहेंगी कि मैने गुंडों का साथ दिया तो बबुआ बोलेगा कि मैने पिता की बात न मानकर बहुत बड़ी गलती कर दी। चुनाव बाद दोनों के बीच मारपीट होगी तो हम भी तैयार रहेंगे। पहले से ही हम एडवाइजरी जारी करेंगे कि इनके लूटपाट व मारकाट का शिकार प्रदेश का गरीब, किसान नौजवान नहीं होना चाहिए।मुख्यमंत्री ने सपा, बसपा व कांग्रेस पर कसा तंज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर के बाद आजमगढ़ की जनसभा को संबाेधित करते हुए कहा कि चुनाव बाद सपा बसपा का गठबंधन खत्म हो जाएगा। यह गठबंधन केवल पीएम मोदी की लहर को रोकने के लिए हुआ है। चुनाव बाद बुआ बोलेगी सपा जातिवाद की सरताज है तो बबुआ बोलेगा की माया भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति है। भाजपा इनके मंसूबो को पूरा नही होने देगी।मुख्यमंत्री अतरौलिया के पटेल स्कूल के मैदान में भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Abhishek Sharma
Source: Dainik Jagran May 05, 2019 09:14 UTC