Loksabha Election: हरियाणा में बसपा व एलएसपी ने छह प्रत्‍याशी किए घोषित - News Summed Up

Loksabha Election: हरियाणा में बसपा व एलएसपी ने छह प्रत्‍याशी किए घोषित


Loksabha Election: हरियाणा में बसपा व एलएसपी ने छह प्रत्‍याशी किए घोषितरोहतक, जेएनएन। Loksabha Election 2019 के लिए हरियाणा में बहुजन समाज पार्टी व लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी गठबंधन ने अपने प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। गठबंधन ने 10 में से छह सीटों के लिए प्रत्‍याशियों के नाम घोषित किए। इनमें पांच बसपा और एक लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के उम्‍मीदवार हैं।लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने शहर के हिसार रोड स्थित श्रीराम धर्मशाला में आयोजित प्रेस कांफेंस में प्रत्‍याशियों की सूची जारी की। नेताओं ने बताया कि गठबंधन के उम्‍मीदवारों की सूची प्रदेश इकाई द्वारा बसपा अध्‍यक्ष मायावती को भेजी गई थी। उनकी मंजूरी के बाद गठबंधन के प्रत्‍य‍ाशियों की पहली सूची जारी की गई है। बाकि सीटों के लिए उम्‍मीदवारों की सूची जल्‍द ही जारी की जाएगी। नेताओं ने कहा कि पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जहां से भी चुनाव लड़ेंगे उनके राजकुमार सैनी मैदान में उतरेंगे।गठबंधन द्वारा घोषित उम्‍मीदवार -1. रोहतक- किशनलाल पांचाल (बसपा)2. फरीदाबाद- मनधीर मान (बसपा)3. भिवानी महेंद्रगढ़- रमेश राव पायलेट (एलएसपी)4. करनाल- पंकज चौधरी (बसपा)Posted By: Sunil Kumar Jha


Source: Dainik Jagran April 02, 2019 09:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */