लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए सोमवार को मतदान होगा. पांचवें चरण में सबसे ज्यादा यूपी में 14, बिहार में 5, झारखंड में 4, मध्य प्रदेश में 7, राजस्थान में 12, जम्मू-कश्मीर में 2 और पश्चिम बंगाल में 7 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इस चरण के साथ ही 424 सीटों पर चुनाव खत्म हो जाएंगे और शेष 118 सीटों पर 12 मई और 19 मई को चुनाव होंगे. साल 2014 में बीजेपी ने इनमें से यूपी की 12, राजस्थान की सभी 12, मध्य प्रदेश की 7, झारखंड की 4, बिहार की 3 और जम्मू कश्मीर की 1 सीट जीत हासिल की थी. पांचवें चरण के चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 94 हजार मतदान केंद्रों का निर्माण किया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं.
Source: NDTV May 05, 2019 23:37 UTC