Lok Sabha Election 2024: छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज, CM साय आज करेंगे भाजपा के कार्यालय का उद्घाटन - News Summed Up

Lok Sabha Election 2024: छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज, CM साय आज करेंगे भाजपा के कार्यालय का उद्घाटन


Lok Sabha Election 2024: छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज, CM साय आज करेंगे भाजपा के कार्यालय का उद्घाटनमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस बार धान की बंपर खरीदी हो रही है। 130 लाख टन धान खरीदी के अनुमान के मुकाबले इस वर्ष अब तक 134 लाख टन धान की खरीदी हो चुकी है और 150 लाख टन से अधिक धान खरीदी का अनुमान है।रायपुर (राज्य ब्यूरो)। Lok Sabha Election 2024: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस बार धान की बंपर खरीदी हो रही है। 130 लाख टन धान खरीदी के अनुमान के मुकाबले इस वर्ष अब तक 134 लाख टन धान की खरीदी हो चुकी है और 150 लाख टन से अधिक धान खरीदी का अनुमान है। राजधानी में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के लिए भी राशि का प्रविधान हो चुका है और बहुत जल्दी प्रदेश की विवाहित महिलाओं को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। गरीब परिवार की महिलाओं को 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर भी मिलना शुरू हो जाएगा। भाजपा की प्रदेश सरकार अपने सारे वादे पूरा करेगी और अब भाजपा कार्यकर्ता सीना ठोककर जनता के बीच जाएं और भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए उन्हें प्रेरित करें।कार्यक्रम को सांसद सुनील सोनी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, मंत्री टंकराम वर्मा ने भी संबोधित किया। इसके साथ ही दुर्ग लोकसभा के लिए गंजपारा दुर्ग में केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने किया। महासमुंद लोकसभा चुनाव के लिए महासमुंद में केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरूण साव ने किया।कांग्रेस डूबती हुई नाव मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस डूबती हुई नाव है। वह वेंटीलेटर पर चल रही है। बहुत जल्द कांग्रेस देश के राजनीतिक नक्शे से विलुप्त होने वाली है। साय ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 11 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा में 54 सीटों और 46 प्रतिशत मत के साथ भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया। रायपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की आठ बार की जीत ने इस लोकसभा क्षेत्र को भाजपा का अभेद्य गढ़ बना दिया है। पिछली बार की तुलना में आगामी लोकसभा चुनाव में रायपुर की सीट पांच लाख से ज्यादा मतों से जिताने के लिए संकल्पित हैं।इस बार 400 पार मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा में भाजपा 400 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इस बार देश में कीर्तिमान रचा जाएगा। छत्तीसगढ़ में डेढ़ महीने के कार्यकाल के दौरान उपलब्धियों पर साय ने कहा कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी, किसानों को दो साल के बकाया बोनस का भुगतान, 18 लाख प्रधानमंत्री आवास के निर्माण की स्वीकृति, पीएससी घोटाले की जांच सीबीआइ को सौंपने जैसे फैसलों पर अमल किया गया है। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में जिस तरह प्रदेश का इतिहास बदला है, अब लोकसभा में भी सभी सीटों पर भाजपा को भारी बहुमत से जीत दिलाकर नया इतिहास रचना है।


Source: Dainik Jagran January 30, 2024 06:31 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */