Lok Sabha Election 2019: पांचवें चरण में सात राज्यों की 51 संसदीय सीटों पर मतदान आरंभनई दिल्ली, प्रेट्र। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के पांचवें चरण में सोमवार को 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया। इस चरण में राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी समेत 674 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। भाजपा के लिए यह चरण अहम क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनाव उसे 51 में से 40 सीटें मिली थीं। जबकि,कांग्रेस को सिर्फ दो सीट पर ही जीत मिली थी।पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14, राजस्थान की 12, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की सात-सात, बिहार की पांच और झारखंड की चार सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में लद्दाख सीट के लिए मतदान होगा। अनंतनाग सीट के लिए भी पुलवामा और शोपियां जिले में वोट डाले जाएंगे।पांचवें चरण के लिए कुल 94,000 मतदान केंद्र और बूथ बनाए गए हैं। चुनाव आयोग ने सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस चरण के साथ ही कुल 424 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो जाएगा। 12 और 19 मई को आखिरी दो चरणों में 118 सीटों के लिए मतदान होगा। 23 मई को मतगणना होगी।पांचवें चरण में इन 7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान -उत्तर प्रदेश- 14 सीटेंसीतापुर, मोहनलालगंज, फिरोजाबाद, धौरहरा, अमेठी, लखनऊ, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, बाराबंकी, कौशांबी, कैसरगंज, गोंडा, बहराइच,बिहार- 5 सीटेंमधुबनी, सीतामढ़ी, सारन, हाजीपुर, मुजफ्फरपुरपश्चिम बंगाल - 7 सीटेंउलुबेरिया, श्रीरामपुर, बंगांव, बैरकपुर, हावड़ा, हुगली, आरामबागमध्यप्रदेश- 7 सीटेंदमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल, टीकमगढ़राजस्थान- 12 सीटेंबीकानेर, गंगानगर, झुंझुनू, चुरू, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली धौलपुर, दौसा, नागौर, सीकरजम्मू-कश्मीर - 2 सीटेंलद्दाख, शोपियां जिले में मतदानझारखंड-4 सीटेंरांची, खूंटी, कोडरमा, हजारीबागलोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Tanisk
Source: Dainik Jagran May 05, 2019 16:37 UTC