Lok Sabha Election 2019: कांग्रेसियों ने दिखाया जोश...राहुल बोले, पहले कीर्ति को जिताइयेधनबाद /बरवाअड्डा, जेएनएन। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो के दाैरान मंगलवार की शाम धनबाद के कांग्रेसियों ने जोश और आक्रोश का एक साथ इजहार किया। इससे थोड़ी देर के लिए राहुल असहज मुद्रा में भी दिखे।रोड शो के बाद राहुल गांधी बरवाअड्डा हवाई अड्डे से रवाना हुए। इस दौरान पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे ने अकेले में मिलने के लिए राहुल गांधी से पांच मिनट का समय मांगा। इस पर राहुल गांधी ने कहा- ददई जी आप पहले कीर्ति झा आजाद को जीत दिलाएं मैं आपको 15 मिनट समय दूंगा। इसके बाद गांधी हेलीकॉप्टर पर सवार होकर निकल गये।हवाई अड्डे में 35 कांग्रेस नेताओं को ही प्रवेश की अनुमति मिली थी। इनमें अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, कीर्ति झा आजाद, ददई दूबे, विधायक अरूप चटर्जी, स्वेता सिंह, मनोज सिंह, अनवर शमीम, सुरेशचंद्र झा आदि मौजूद थे।रोड शो से पहले राहुल का हेेलीकॉप्टर नेहरू उद्यान, करकेंद पर उतरा। यहां स्वागत करने वालों की सूची में अपना नाम नहीं देख कई कांग्रेसी भड़क गए।इसी तरह बरवाअड्डा हवाई पट्टी के अंदर प्रवेश नहीं मिलने पर भी कुछ कांग्रेसियों ने आक्रोश व्यक्त किया।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: mritunjay
Source: Dainik Jagran May 08, 2019 01:34 UTC