leo horoscope in hindi 9 august 2021 singh rashifal you can go...आजीविका : सिंह राशि वालों के लिए आज के दिन व्यापार के किसी काम की वजह से यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में किसी ऑर्डर को प्राप्त करने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। इससे आपको निकट भविष्य में लाभ मिलेगा और नए लोगों से संपर्क भी बनेंगे। मित्र के सहयोग से किसी दूर दराज की पार्टी से कोई ऑर्डर प्राप्त हो सकता है। नौकरी पेशा वर्ग के जातकों पर पर काम के बोझ को लेकर मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है।पारिवारिक जीवन : घर-परिवार में खुशनुमा वातावरण रहेगा। साथ ही कोई ना कोई मनोरंजन का कार्यक्रम भी होता रहेगा। परिवार को अपने काम की वजह से यह अहसास दिलाते रहें कि आप उनकी परवाह करते हैं। मित्रों के साथ हंसी-मजाक में समय व्यीतत करेंगे।आज आपकी सेहत : चोट लगने की आशंका बन रही है। कोई मांसपेशी खिंचाव की समस्या भी हो सकती है, स्वभावी जल्दबाजी से बचें।आज सिंह राशि के उपाय : मनोकामना पूर्ति के लिए सावन सोमवार को शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करना कल्याणकारी रहेगा।ऐस्ट्रॉलजर अमित सोनीaks@hotmail.co.in
Source: Navbharat Times August 09, 2021 01:30 UTC