Latur News राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना में आकस्मिक निधन की खबर से पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई है। एक सशक्त, निर्णायक और जनसमर्पित नेतृत्व के अचानक चले जाने से राज्य की राजनीति को अपूरणीय क्षति पहुँची है। इस हृदयविदारक घटना से राज्यभर में शोकसागर छा गया है। राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्रों से शोक संदेशों का तांता लगा हुआ है। आम नागरिकों से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक, हर वर्ग गहरे दुख में डूबा हुआ है।दिवंगत नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु लातूर में सर्वदलीय शोकसभा का आयोजन किया गया है। दिवंगत नेता उप मुख्यमंत्री अजितदादा पवार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु शनिवार 31 जनवरी को शाम 5.00 बजे दयानंद सभागृह, लातूर में सर्वदलीय शोकसभा का आयोजन किया गया है।शोकसभा में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा नागरिकों से बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील शोकसभा के आयोजक सहकार मंत्री बाबासाहेब पाटील शिक्षक विधायक, छत्रपति संभाजीनगर विक्रम वसंतराव काळे विधायक संजय बनसोडे प्रो. ग्रामीण जिलाध्यक्ष, राकांपा अफसर शेख शहर जिलाध्यक्ष, राकांपा मकरंद सावे गटनेता, मनपा विक्रांत गोजमगुंडे जिला कार्याध्यक्ष, लातूर ग्रामीण प्रो. अंकुश नाडे, शहर जिला कार्याध्यक्ष प्रशांत पाटील उपस्थित रहेंगे।
Source: Dainik Bhaskar January 30, 2026 13:39 UTC