Latest Breaking News: एक क्लिक में पढ़ें Kanpur की 27 फरवरी 2026, शुक्रवार की अहम खबरें - News Summed Up

Latest Breaking News: एक क्लिक में पढ़ें Kanpur की 27 फरवरी 2026, शुक्रवार की अहम खबरें


डिजिटल डेस्क, कानपुर। Kanpur Latest Breaking News In Hindi: आज की ताजा खबरें 27 फरवरी 2026 ब्रेकिंग। यहां पढ़ें शुक्रवार की कानपुर की ताजा खबरें, अपराध, खेल, शिक्षा, धर्म की लाइव अपडेशन। चकेरी श्याम नगर में हुई लूट के मामले में अहिरवां क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। शेयर खरीदने बेंचने के नाम पर कई लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाला सुशील धवन पकड़ा गया। परास-आनुपुर मार्ग पर कुरिया चौराहा के पास ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत। मौके पर पुलिस पहुंची है। बाइक सवार पहिए के नीचे फंसा है। बिठूर में परियर की पंचकोषी परिक्रमा के बाद एकादशी को बिठूर की ऐतिहासिक परिक्रमा ढोल नगाड़े के साथ संपन्न हो रही है जिसमे सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए है। पढ़ें और भी खबरें...।कानपुर देहात में मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म रूरा के एक गांव में पड़ोसी के घर गई पांच वर्षीय मासूम से पड़ोसी युवक ने गुरुवार रात को दुष्कर्म किया।घटना के बाद से मासूम गुमशुम थी, माता पिता ने पूछा तो उसने दर्द होने की बात कही।इसके बाद जब पूछताछ की तो पूरी घटना उसने बताई।शुक्रवार दोपहर दंपती थाने गए और शिकायत की।पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया है और पूछताछ चल रही।मेडिकल के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।फर्रुखाबाद में अज्ञात युवती की गला घोट कर हत्या, आम के बाग में मिला शव कायमगंज क्षेत्र के गांव श्याम नगर मझोला स्थित आम के बाग में शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव देखा गया । उसके गले पर निशान होने से उसकी गला घोट कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला के शव की स्थिति से लग रहा है कि उसे कहीं और से लाकर यहां डाला गया है, क्योंकि घटनास्थल पर संघर्ष के कोई निशान नजर नहीं आ रहे हैं। घटनास्थल पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी फोर्स के साथ पहुंचे हैं।पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है, मौजूद ग्रामीण महिला की शिनाख्त नहीं कर पा रहे हैं, जिससे लग रहा है कि महिला आसपास की नहीं है।इटावा में गृहकलेश से परेशान युवक ने कुएं में कूदकर जान दी इटावा भरथना के ग्राम मुडैना (समसपुर) में शुक्रवार तड़के गृहकलेश से परेशान 27 वर्षीय युवक ने कुएं में कूदकर जान दे दी। ग्रामीणों ने बताया कि 27 वर्षीय कुंवर सिंह गृहकलेश से परेशान था। उसने सुबह गांव में ही स्थित कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर दमकल के साथ पहुंची थाना पुलिस ने कुएं में गिरे कुंवर सिंह को बाहर निकाला और उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Source: NDTV February 27, 2026 12:13 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */