LPG Gas Booking Rules: गैस बुकिंग की 35 द‍िन की खबर को सरकार ने बताया गलत, कहा अफवाहों पर ना करें भरोसा - News Summed Up

LPG Gas Booking Rules: गैस बुकिंग की 35 द‍िन की खबर को सरकार ने बताया गलत, कहा अफवाहों पर ना करें भरोसा


इस बीच मंगलवार देर रात यह चर्चा तेज हो गई थी कि गैस सिलेंडर की बुकिंग के नियम फिर से बदल दिए गए हैं. कहा जा रहा था कि डबल सिलेंडर वाले उपभोक्ता 35 दिन में ही बुकिंग कर पाएंगे, जबकि सिंगल सिलेंडर वालों के लिए 25 दिन और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए 45 दिन का नियम लागू होगा. पीआईबी ने यह भी स्पष्ट किया कि डबल सिलेंडर या उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए अलग-अलग नए नियम लागू होने की खबरें पूरी तरह गलत हैं. सरकार ने लोगों से खास अपील की है कि वे घबराकर गैस सिलेंडर की बुकिंग न करें. अधिकारियों का कहना है कि देश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और किसी भी तरह की कमी की स्थिति नहीं है.


Source: NDTV March 25, 2026 14:58 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */