Kurukshetra Firing News patiala property dealer attacked in pehowa - News Summed Up

Kurukshetra Firing News patiala property dealer attacked in pehowa


कुरुक्षेत्र में पंजाब के प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग:अस्पताल में भर्ती संदीप सिंह के पैरों में दो गोलियां लगी हैं।हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पंजाब से आए प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग कर दी गई। वो पटियाला से एक कंस्ट्रक्शन साइट पर विसिट करने आए थे, तभी कहासुनी के बाद आरोपी ने उनपर 2 राउंड फायर कर दिया।. गोलियां उनके पैरों में लगी, जिससे वो वहीं गिर पड़े। उनके साथ आए दोस्त उन्हें तुरंत पिहोवा के प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर, फायरिंग का आरोप हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर सिंह संधू के बेटे गगनजोत संधू पर लगा है।उधर, मामले की जानकारी मिलते ही SHO थाना सदर सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि फायरिंग की सूचना मिली है और पुलिस जांच के बाद पीड़ित के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।सन्नी के पैरों में गोलियां लगने के बाद उनके दोस्त उन्हें अस्पताल लेकर आए।अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला…प्लॉट पर कंट्रक्शन को लेकर झगड़ाः कुरुक्षेत्र के पिहोवा स्थित गुमथला गढू गांव में एक प्लॉट पर कंट्रक्शन को लेकर रविवार शाम विवाद हो गया। पटियाला से आए प्रॉपर्टी डीलर पर फायर कर दिया गया। उनके पैरों में 2 गोलियां लगीं। घायल की पहचान संदीप सिंह उर्फ सन्नी के रूप में हुई है।कुरुक्षेत्र के पिहोवा स्थित गुमथला गढू गांव में एक प्लॉट पर कंट्रक्शन को लेकर रविवार शाम विवाद हो गया। पटियाला से आए प्रॉपर्टी डीलर पर फायर कर दिया गया। उनके पैरों में 2 गोलियां लगीं। घायल की पहचान संदीप सिंह उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। NGO खोलने के लिए ली थी जमीनः घायल संदीप ने बताया कि उनका उदय वेलफेयर सोसायटी के नाम से NGO है। ये NGO समाज कल्याण का काम करता है। वो इसके कैशियर के साथ प्रॉपर्टी डीलर भी हैं। NGO के लिए उन्होंने गुमथला गढू में हाईवे पर करीब 1 एकड़ जमीन खरीदी थी। उसी जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा था।घायल संदीप ने बताया कि उनका उदय वेलफेयर सोसायटी के नाम से NGO है। ये NGO समाज कल्याण का काम करता है। वो इसके कैशियर के साथ प्रॉपर्टी डीलर भी हैं। NGO के लिए उन्होंने गुमथला गढू में हाईवे पर करीब 1 एकड़ जमीन खरीदी थी। उसी जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा था। पूर्व कृषि मंत्री के बेटे पर फायरिंग का आरोपः संदीप ने आरोप लगाया- शाम करीब 5 बजे हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर सिंह संधू के बेटे गगनजोत संधू मौके पहुंचे और आते ही जमीन पर निर्माण कार्य बंद करने की धमकी दी। जब उन्होंने गगनजोत का विरोध किया तो गगनजोत ने उन पर फायरिंग कर दी। इसमें 2 गोलियां उनके पैर में लगीं।संदीप ने आरोप लगाया- शाम करीब 5 बजे हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर सिंह संधू के बेटे गगनजोत संधू मौके पहुंचे और आते ही जमीन पर निर्माण कार्य बंद करने की धमकी दी। जब उन्होंने गगनजोत का विरोध किया तो गगनजोत ने उन पर फायरिंग कर दी। इसमें 2 गोलियां उनके पैर में लगीं। पैरों में 2 गोलियां लगीं, अस्पताल में भर्तीः इस दौरान गगनजोत ने उनके अन्य साथियों पर भी 2-3 हवाई फायर किए। गोलियों की आवाज सुनते ही सभी भाग गए। बाद में उनके दोस्त मौके पर आए तो आरोपी फरार हो गया। दोस्तों ने संदीप को इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया।घायल संदीप ने बताया कि उन्होंने आरोपी के भाई से ही जमीन खरीदी। आरोपी ने उनके पैरों में दो गोलियां मारी है।इस कारण संदीप पर की फायरिंगपुलिस सूत्रों के मुताबिक, हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 के पास पूर्व मंत्री जसविंदर सिंह ने एक फार्म हाउस खरीदा था। जसविंदर सिंह का 2019 में निधन हो गया। इसके बाद पूरी जमीन का उनके तीनों बेटों में बंटवारा हुआ। आरोपी गगनजोत का दावा है कि उसके हिस्से की कुछ जमीन पर घायल संदीप सिंह ने कब्जा कर लिया। इसे लेकर ही गगनजोत ने जमीन पर निर्माण न करने की धमकी दी।आरोपी के भाई से खरीदी जमीनघायल संदीप ने बताया कि उन्होंने आरोपी गगनजोत के भाई हरकीरत संधू से जमीन खरीदी है। वो 2 दिन पहले ही गांव में आये थे।SHO बोले- पीड़ित के बयान के बाद कार्रवाई होगीउधर, SHO सतीश कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर पुलिस ने सैंपल इकट्ठा करवाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar March 29, 2026 16:34 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */