बैठक लेते हुए आनंद बर्द्धनहरिद्वार मे कुंभ मेला-2027 की भव्य और दिव्य तैयारियों को लेकर उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने हरिद्वार पहुंचकर व्यापक समीक्षा बैठक की। मेला नियंत्रण भवन में आयोजित इस बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ सामाजिक और व्यापार. मुख्य सचिव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कुंभ मेला जैसे विशाल आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि तय समयसीमा के भीतर सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।सीवर और सड़कों पर फोकस, तय हुई डेडलाइनबैठक में हरिद्वार में चल रहे सीवर लाइन निर्माण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जहां-जहां सड़कों की खुदाई की गई है, उन्हें तत्काल दुरुस्त किया जाए। अपर रोड के कार्य को एक सप्ताह में पूरा करने और अन्य लंबित कार्यों को 30 जून तक समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।सीवर कार्यों की निगरानी के लिए एक विशेष समिति गठित की गई है, जिसमें अपर जिलाधिकारी, अपर मेलाधिकारी और परियोजना प्रबंधक शामिल होंगे। यह समिति रोजाना कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेगी, जबकि जिलाधिकारी को 10 अप्रैल तक निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।गंगा की स्वच्छता पर सख्तीमुख्य सचिव ने गंगा नदी की स्वच्छता और अविरलता को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में सीवर या गंदा पानी गंगा में नहीं जाना चाहिए। सभी नालों को सीवर लाइन से जोड़ने और उनकी तत्काल जांच कर वीडियोग्राफी सहित रिपोर्ट देने के आदेश भी दिए गए।गैस, बिजली और आधारभूत सुविधाओं पर जोरकुंभ के दौरान कुकिंग गैस की समस्या को ध्यान में रखते हुए पीएनजी कनेक्शन के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए गए। आश्रमों, धर्मशालाओं और होटलों से एक सप्ताह के भीतर आवेदन प्राप्त करने को कहा गया है।वहीं विद्युत व्यवस्था को लेकर भूमिगत लाइनों की मरम्मत, खंभों को हटाने और वितरण बॉक्स को सुरक्षित स्थानों पर स्थापित करने के निर्देश दिए गए। 15 दिनों के भीतर 3 मेगावाट अतिरिक्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।सुरक्षा और घाटों की व्यवस्थाघाटों की सुरक्षा को लेकर नियमित पुलिस पेट्रोलिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की स्थापना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर मार्गों के सुधार कार्यों को भी समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा गया।स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की तैयारीमुख्य सचिव ने हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने और उसे संचालन में लाने के निर्देश दिए। कुंभ के दौरान उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस और बोट एंबुलेंस की तैनाती पर भी चर्चा की गई।ट्रैफिक और पार्किंग योजना पर मंथनकुंभ मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक और पार्किंग योजना पर विशेष ध्यान दिया गया। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी हितधारकों से सुझाव लेकर योजना को अंतिम रूप दिया जाए और मंडलायुक्त स्तर से अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाए।32 सेक्टरों में तैयार होगा मेला क्षेत्रमेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने बताया कि कुंभ मेला-2027 के लिए अब तक 36 स्थायी और 19 अस्थायी कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं। इसके अलावा 32 सेक्टरों का विस्तृत सेक्टर प्लान तैयार किया गया है, जिसमें सभी आवश्यक सुविधाओं को शामिल किया गया है।संगठनों से भी लिया फीडबैकबैठक से पहले मुख्य सचिव ने श्री गंगा सभा, व्यापार मंडल, आश्रम-होटल संचालकों, टैक्सी और ऑटो यूनियन तथा सफाई कर्मियों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। उन्होंने सभी से कुंभ मेले के सफल आयोजन में सहयोग की अपील की और उनकी समस्याओं व सुझावों को गंभीरता से सुना।
Source: Dainik Bhaskar April 02, 2026 16:19 UTC