Kota Doctors Honored at Health Care Awards - News Summed Up

Kota Doctors Honored at Health Care Awards


Hindi NewsLocalRajasthanKotaKota Doctors Honored At Health Care Awards | Dainik Bhaskar Event 2026दैनिक भास्कर का हेल्थ केयर अवॉर्ड समारोह आयोजित: हेल्थ सेक्टर में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों का सम्मान, जनप्रतिनिधि रहे मौजूदकोटा 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकशहर में रविवार शाम झालावाड़ रोड स्थित द ऑरिक रिसॉर्ट में दैनिक भास्कर कोटा की ओर से हेल्थ केयर अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले शहर के चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक संदीप शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर कोटा दुग्ध उत्पादक संघ के चेयरमैन चैनसिंह राठौर, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग कोटा जोन के ज्वाइंट डायरेक्टर जगदीश सोनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र नागर तथा जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया सहित डॉक्टर्स मौजूद रहे।स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले शहर के चिकित्सकों को सम्मानित किया गयाकार्यक्रम में हृदय रोग विशेषज्ञ, न्यूरोलॉजिस्ट, ऑर्थोपेडिक सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ एवं जनरल फिजिशियन सहित विभिन्न क्षेत्रों के चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा- डॉक्टर सेवा और समर्पण के प्रतीक हैं। कोविड काल जैसे चुनौतीपूर्ण समय में भी चिकित्सकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना निरंतर सेवाएं दीं, जो समाज के लिए प्रेरणादायी है।ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि डॉक्टर सेवा और समर्पण के प्रतीक हैंवहीं विधायक संदीप शर्मा ने कहा- चिकित्सक वर्ग पर पूरे समाज को गर्व है। किसी भी आपात स्थिति में डॉक्टर अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटते और मरीजों की सेवा को सर्वोपरि रखते हैं। दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित समारोह चिकित्सा क्षेत्र में समर्पण और उत्कृष्ट सेवा देने वाले डॉक्टरों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का सशक्त प्रयास रहा।.


Source: Dainik Bhaskar February 22, 2026 17:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */