Parliament Budget Session Live : मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर धोखा देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा 'अगर स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों को लागू किया जाता तो यह कहा जा सकता था कि प्रधानमंत्री किसानों के साथ खड़े हैं. हमने एमएसपी 219 फीसदी तक बढ़ाया जबकि इसकी तुलना में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बढ़ाया गया एमएसपी बहुत कम है.' उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि आदि के नाम पर किसानों के साथ केवल धोखा हुआ है जबकि कांग्रेस की सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया था. खड़गे ने तीनों कृषि कानूनों को तत्काल वापस लिए जाने की मांग करते हुए कहा 'सीमाओं पर इन्हीं कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन कर रहे हैं क्योंकि वह जानते हैं कि ये कानून उनके हित में नहीं हैं.'
Source: NDTV February 05, 2021 02:28 UTC