Katrina Kaif को दिल्ली एयरपोर्ट पर फैंस ने घेरा, बॉडीगार्ड से धक्का-मुक्की - News Summed Up

Katrina Kaif को दिल्ली एयरपोर्ट पर फैंस ने घेरा, बॉडीगार्ड से धक्का-मुक्की


Katrina Kaif को दिल्ली एयरपोर्ट पर फैंस ने घेरा, बॉडीगार्ड से धक्का-मुक्कीनई दिल्ली, जेएनएन। Katrina Kaif को दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ फैंस ने घेरा और उनके बॉडीगार्ड के साथ भी झड़प हुई। यह सब हुआ सेल्फी के चक्कर में। कैटरीना ने समझदारी से स्थिति को संभाला और झड़प के बावजूद फैंस को सेल्फी लेने दी। इस घटना को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।यह घटना तब हुई जब कैटरीना कैफ दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकल रही थीं। कुछ फैंस ने सेल्फी के लिए उन्हें घेर लिया। कैटरीना सेल्फी के लिए मना कर रही थीं और उन्हें दूर हटा रही थीं। पर फैंस खासकर एक फैन ने सेल्फी लेने के लिए उनके पीछे दौड़ता रहा। उसकी कैटरीना के बॉडीगार्ड से धक्का मुक्की भी हुई। पर कैटरीना ने समझदारी और गंभीरता से स्थिति को संभाला। उन्होंने बिना गुस्सा दिखाए फैन को सेल्फी लेने दी। इसके बाद वह फैन भी चुपचाप वहां से निकल गया।कैटरीना पहले भी भीड़ में फंस चुकी हैंयह पहली बार नहीं है, जब कैटरीना भीड़ में फंसी हैं। तीस मार खां के प्रमोशन के दौरान वह भीड़ के बीच में फंस गई थीं। फैंस उन्हें जबरदस्ती छूने की कोशिश कर रहे थे। तब अक्षय कुमार ने उन्हें रेस्क्यू किया था। उन्होंने कैटरीना के चारों ओर अपनी बाहों का घेरा बनाकर उन्हें वहां से निकाला था। इसके अलावा 2016 में दिल्ली एयरपोर्ट पर ही मीडिया कर्मियों ने उन्हें घेर लिया था।ये सितारे भी हुए फैंस की बदतमीजियों के शिकारवन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई के प्रमोशन के दौरान सोनाक्षी सिन्हा, बजरंगी भाईजान के वक्त करीना कपूर, रांझना के समय सोनम कपूर के साथ भीड़ ने काफी बदतमीजी की। वहीं दीपिका पादुकोण, नरगिस फाकरी और सुष्मिता सेन भी ऐसी भयानक स्थितियों का सामना कर चुकी हैं।Posted By: Vineet Sharan


Source: Dainik Jagran July 02, 2019 06:20 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */