Kareena Kapoor Khan ने लगाए जमकर ठुमके, तस्वीरों में देखिए करीना का दिलकश अंदाज - News Summed Up

Kareena Kapoor Khan ने लगाए जमकर ठुमके, तस्वीरों में देखिए करीना का दिलकश अंदाज


Kareena Kapoor Khan ने लगाए जमकर ठुमके, तस्वीरों में देखिए करीना का दिलकश अंदाजनई दिल्ली, जेएनएन। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का नाम उन अभिनेत्रियों की फेहरिस्त में शुमार है जिन्होंने लीग से हट कर काम किया और अलग ट्रेंड सेट किया है। पर्सनल लाइफ हो या फिर प्रोफेशनल लाइफ हो करीना कपूर दोनों को अच्छे तरीके से मैनेज करती हैं। फिलहाल वे अपनी अगली फिल्म को लेकर व्यस्त हैं। हाल ही में करीना कपूर रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस के सेट पर पहुंची तो सब उन्हें देखते ही रह गए।दरअसल करीना कपूर खान डांस इंडिया डांस के स्टेज पर पहुंची थीं। यहां पर उनका दिलकश अंदाज तस्वीरों में देखा जा सकता है।करीना ने डांस इंडिया डांस के स्टेज पर डांस किया और सबका मन मोह लिया।करीना ने रात का नशा गीत पर बेहतरीन डांस किया। साथ में कोच भावना और स्नेहा ने भी उनका साथ दिया।करीना कपूर खान ने इस मौके पर ब्लू कलर की खूबसूरत ड्रेस कैरी की थी।उन्होंने अपने डांस मूव्स और अपने स्टाइल स्टेटमेंट से सबको चौंका दिया।करीना कपूर खान नए ट्रेंड सेट करने के लिए जानी जाती हैं। करीना ने मां बनने के बाद भी फिल्मों में काम जारी रखा। मां बनने के बाद करीना की फिल्म वीरे दी वेडिंग आई थी।आने वाली फिल्मों की बात करें तो इसमें गुड न्यूज और अंग्रेजी मीडियम के नाम शामिल हैं।करीना अक्सर अपने बेटे और पति सैफ अली खान के साथ स्पॉट की जाती हैं। तैमूर अली खान के फोटो भी अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं।यह भी पढ़ें: Kabir Singh Box Office Collection: शाहिद कपूर की फिल्म ने Adult केटेगरी में बनाया नया रिकॉर्डPosted By: Rahul soni


Source: Dainik Jagran July 03, 2019 12:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */