Kanpur News : महापौर के जनसुनवाई कैम्प में सबसे ज्यादा शिकायतें स्ट्रीट लाइट्स की - News Summed Up

Kanpur News : महापौर के जनसुनवाई कैम्प में सबसे ज्यादा शिकायतें स्ट्रीट लाइट्स की


कानपुर (ब्यूरो)। महापौर प्रमिला पांडेय व नगर आयुक्त ने वेडनेसडे को शिकायत से समाधान तक जनसुनवाई कैम्प में लोगों की समस्याओं को सुना। जोन में लगे कैंप में कुल- 52 शिकायतें पहुंची। जिसमें सबसे ज्यादा स्ट्रीटलाइट की समस्या पर थीं। इस दौरान महापौर ने कई समस्याओं का त्वरित निदान भी कराया। बाकी शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए जल्द निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए गए।ये अधिकारी रहे मौजूदश्याम महोत्सव स्थल, फूलबाग के पास लगे कैम्प में अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता (सिविल), मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, जोनल अधिकारी जोन-1, महाप्रबन्धक जलकल विभाग, जोनल स्वच्छता अधिकारी जोन-1, मार्ग प्रकाश विभाग, अभियंत्रण विभाग, आयुष्मान कार्ड/स्वास्थ्य विभाग, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), समाज कल्याण विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।हर जोन में लगाए जाएंगे कैंपनगर आयुक्त ने कहा कि जनता से मिली कुछ शिकायतों का निस्तारण त्वरित गति से आज ही हो गया है, कुछ शिकायतें हैं, जिनमें समय लगेगा। महापौर ने कहा कि कैम्प के जरिए जनता से सीधे जुडकर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। मेरे द्वारा पूर्व में प्रत्येक वार्ड में जाकर जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर उसे मौके पर ही निस्तारित किया गया है। अब हर जोन में शिकायत से समाधान तक जनसुनवाई कैम्प लगाए जा रहे हैं।


Source: Dainik Jagran April 09, 2026 19:20 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */