कानपुर (ब्यूरो)। जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एण्ड कॉमर्स द्वारा 27 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित अंतर महाविद्यालय फेस्ट “कलांजलि” के चौथे दिन सांस्कृतिक रंग पूरी तरह छा गया। इस अवसर पर क्लासिकल वोकल सोलो, लाइट वोकल सोलो, लाइट वोकल डुएट, लाइट वोकल ग्रुप, वेस्टर्न डांस सोलो, वेस्टर्न ग्रुप डांस और वार ऑफ बैंड्स जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।ग्रुप डांस पर झूम उठा सभागारछत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। “लुक छुप ना जाओ जी”, “कुर्बान हुआ”, “फायर बॉल”, “धुन है क्या ताल” जैसे लोकप्रिय गीतों पर प्रस्तुत ग्रुप डांस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आज की प्रतियोगिताओं में कुल दस टीमों ने प्रतिभाग किया।अनुभवी निर्णायकों ने किया मूल्यांकनप्रतियोगिताओं का निर्णायक दायित्व डॉ। निष्ठा शर्मा (फिरोजाबाद), डॉ। राजेश्वरी डौंडियाल, योगेन्द्र अग्निहोत्री, डॉ। प्रगति राठौर (केवीएम), रवि कुमार (डांस शिक्षक), आम्रपाली यादव (म्यूजिक टीचर), देवनंद पाठक (आईआईटी कानपुर) और संजय दीक्षित (म्यूजिक टीचर) ने निभाया।निर्णायकों का किया गया सम्मानअनिल कुमार पाण्डे, डॉ। हर्ष कुमार चावला, डॉ। अंसुल सक्सेना, डॉ। के.वी.के। सिंह, आरती कटियार, सोनल वर्मा, अम्बर फातिमा, हेमा मिश्रा और पूजा गुप्ता ने निर्णायक मंडल को सैंपलिंग भेंट कर उनका स्वागत किया।संयोजन में दिखी टीमवर्क की झलकसभी प्रतियोगिताओं का संयोजन महाविद्यालय की वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ। हेमा रोहरा द्वारा किया गया। सह-संयोजन की जिम्मेदारी अनामिका श्रीवास्तव, श्रुति शुक्ला, प्रशांत खरे, नीलांशी त्रिवेदी, सौरभ बाजपेई, वैभव द्विवेदी, डॉ। अंजू सचान, कनिका बजाज, आरुषि यादव, देव प्रिया दास, स्मृति गुप्ता, रितिका बाजपेई, अनुश्री पुरवार, अनमोल अवस्थी, डॉ। विकास द्विवेदी, इशांत द्विवेदी, रजत सहाय दुबे, डॉ। शालिनी अग्रवाल, डॉ। शुभा अग्रवाल, डॉ। निधि गुप्ता और पद्मिनी शुक्ला ने निभाई। कार्यक्रम में जागरण एजुकेशन फाउंडेशन के सीईओ डॉ। जे.एन। गुप्ता, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ। अस्मिता दुबे, डॉ। सुषमा मंडल सहित जागरण एजुकेशन फाउंडेशन के विभिन्न संस्थानों के प्रोफेसर एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Source: Dainik Jagran January 31, 2026 14:19 UTC