ये पहला मौका नहीं जब दोनों का नाम सुर्खियों में आया हो। इससे पहले भी दोनों की एक साथ की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रही हैं। वहीं फैंस भी दोनों को एक साथ देखकर काफी खुश नजर आते हैं।नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (आईपीएल) में शानदार प्रदर्शन के बाद इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में हैं। केएल राहुल अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। राहुल एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी संग रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। राहुल ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर भी अपनी दोस्त एक्ट्रेस अथिया शेट्टी को काफी मिस कर रहे हैं। राहुल ने अपनी एक तस्वीर के सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर को उन्होंने अथिया को टैग किया है। वहीं अथिया ने उनकी इस फोटो पर खास कमेंट किया है।दरअसल केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वह यूनो कार्ड खेलते नजर आ रहे हैं। इसी के साथ ही राहुल ने अपनी इस फोटो को अथिया शेट्टी को टैग करते हुए कैप्शन में लिखा, 'वो अथिया और अन्य दोस्तों के साथ यूनो कार्ड खेलना मिस कर रहे हैं।' इसी तस्वीर पर अथिया ने रिप्लाई किया है। उनका ये कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अथिया ने कमेंट करते हुए केएल राहुल की फोटो पर 'ग्रेट कार्ड्स' लिखा है। उनका ये कमेंट फैंस को काफी पंसद आ रहा है।आपको बता दें कि हाल ही में केएल ने अथिया शेट्टी के जन्मदिन पर उन्हें खास अंदाज में विश किया था। उन्होंने अथिया के जन्मदिन पर अपने साथ उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में उन्हें पागल बच्चे कहा था। इस तस्वीर में दोनों के बीच की बॉन्डिंग को साथ देखा जा सकता है। अथिया के साथ केएल राहुल की तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी।ये पहला मौका नहीं जब दोनों का नाम सुर्खियों में आया हो। इससे पहले भी दोनों की एक साथ की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रही हैं। वहीं फैंस भी दोनों को एक साथ देखकर काफी खुश नजर आते हैं। दोनों की तस्वीरें पलक झपकते ही वायरल हो जाती है।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran November 17, 2020 11:48 UTC