Juhi Chawla की बेटी Jahnavi भी हुईं ग्रेजुएट, सोशल मीडिया में ऐसे ज़ाहिर की ख़ुशी - News Summed Up

Juhi Chawla की बेटी Jahnavi भी हुईं ग्रेजुएट, सोशल मीडिया में ऐसे ज़ाहिर की ख़ुशी


Juhi Chawla की बेटी Jahnavi भी हुईं ग्रेजुएट, सोशल मीडिया में ऐसे ज़ाहिर की ख़ुशीनई दिल्ली, जेएनएन। शाह रुख़ ख़ान की बेटी सुहाना के बाद अब जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता भी ग्रेजुएट हो गई हैं। जूही ने अपनी बेटी के फेयरवेल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें जाह्नवी क्लासरूम में बैठी हुई नज़र आ रही हैं।चौथी लाइन में बीच में बैठी जाह्नवी की मुस्कान बेहद प्यारी लग रही है। जूही ने लिखा, 'जाह्नवी... अपने स्कूल फेयरवेल में...एक ही वक्त पर खुशी और ग़म। जाह्नवी जूही और जय मेहता की बेटी हैं। दोनों के इसके अलावा एक बेटा अर्जुन भी है।यह भी संयोग ही है कि शाह रुख़ ख़ान की बेटी ने जाह्नवी से दो दिन पहले ही ग्रेजुएशन किया है। शाह रुख़ और जूही ना सिर्फ़ कई हिट फ़िल्मों के को-एक्टर रहे हैं, बल्कि रियल लाइफ़ में भी अच्छे दोस्त हैं। शाह रुख़ ने सुहाना और गौरी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- 4 साल गुज़र गये। आर्डिंगली से ग्रेजुएशन। आख़िरी पिज़्ज़ा। आख़िरी ट्रेन का सफ़र और रियल लाइफ़ में पहला क़दम। स्कूल ख़त्म, लेकिन सीखना नहीं।4 yrs have flown by. Graduating from Ardingly. Last pizza...last train ride...and first step into the real world...school ends...learning doesn’t. pic.twitter.com/hKHPIj0ffe — Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 28, 2019Posted By: Manoj Vashisth


Source: Dainik Jagran July 02, 2019 14:31 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */