Jug Jugg Jeeyo से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी यू-ट्यूबर प्राजक्ता कोली, ये यू-ट्यूब सितारे भी तय कर चुके हैं बड़े पर्दे का सफ़र - News Summed Up

Jug Jugg Jeeyo से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी यू-ट्यूबर प्राजक्ता कोली, ये यू-ट्यूब सितारे भी तय कर चुके हैं बड़े पर्दे का सफ़र


नई दिल्ली, जेएनएन। डिजिटल वर्ल्ड के प्रसार ने कई ऐसे कलाकारों को उभरने और चमकने का मौक़ा दिया है, जिन्होंने यू-ट्यूब पर कंटेंट बनाकर अपने स्टारडम को चार चांद लगाये। अब इस लिस्ट में शामिल हो गया है प्राजक्ता कोली का नाम, जो करण जौहर निर्मित फ़िल्म जुग जुग जियो से अपनी बॉलीवुड पारी शुरू कर रही हैं। हालांकि, इससे पहले प्रजाक्ता नेटफ्लिक्स की सीरीज़ मिसमैच्ड में नज़र आएंगी, जिसमें उनके अपोज़िट रोहित सर्राफ़ हैं। रोहित को दर्शक नेटफ्लिक्स की ही फ़िल्म लूडो में देख रहे होंगे, जिसमें उनका किरदार काफ़ी अहम है।जुग-जुग जियो को हिट फ़िल्म गुड न्यूज़ के निर्देशक राज मेहता निर्देशित कर रहे हैं। फ़िल्म में प्राजक्ता को वरुण धवन और कियारा आडवाणी के अलावा अनिल कपूर और नीतू सिंह जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ अपना हुनर दिखाने और आज़माने का मौक़ा मिलेगा। प्राजक्ता ने हाल ही में फ़िल्म के कलाकारों के साथ शूटिंग के लिए चंडीगढ़ की उड़ान भरी।प्राजक्ता की तरह ऐसे कई कलाकार हैं, जिनकी शुरुआत यू-ट्यूब पर कंटेंट क्रिएट करने से हुई और इस क्रम में उनकी लोकप्रियता इस कदर बढ़ी कि उन्हें बड़े पर्दे पर आने का मौक़ा मिला।साहिल खट्टरऐसे कलाकारों में साहिल खट्टर का नाम भी लिया जा सकता है। साहिल ने हाल ही में WWE रेस्लर अंडरटेकर के साथ लाइव किया था, मगर वो अपने यू-ट्यूब चैनल खट्टरनाक के लिए भी जाने जाते हैं। खट्टर कबीर ख़ान की फ़िल्म 83 से डेब्यू करेंगे, जिसमें वो विकेटकीपर सैयद किरमानी का किरदार निभा रहे हैं। फ़िल्म अगले साल पहली तिमाही में रिलीज़ हो सकती है। भारतीय क्रिकेट की पहली विश्व कप जीत की इस रोमांचक कहानी में रणवीर सिंह हरफनमौला क्रिकेटर और तत्कालीन कप्तान कपिल देव के रोल में हैं।शर्ली सेतियासाबिर ख़ान की फ़िल्म निकम्मा से ख़ूबसूरत यू-ट्यूबर शर्ली सेतिया बॉलीवुड पारी शुरू कर रही हैं। इस फ़िल्म में भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु शिवदासानी लीड रोल में हैं, जबकि शिल्पा शेट्टी लम्बे अर्से बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगी। फ़िल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। शर्ली ने करियर सिंगर के तौर पर शुरू किया था। शर्ली यू-ट्यूब पर अपने गाने के वीडियो अपलोड करती थीं, जिसने उन्होंने नौजवान पीढ़ी के बीच काफ़ी लोकप्रियता दिलवाई। शर्ली नेटफ्लिक्स की फ़िल्म मस्का में भी नज़र आ चुकी हैं, जो इसी साल मार्च में रिलीज़ हुई थी।भाविन भानुशालीसोशल मीडिया सेंसेशन भाविन भानुशाली को यूथ के बीच उनकी लोकप्रियता की वजह से अजय देवगन की फ़िल्म दे दे प्यार में काम करने का मौक़ा मिला, जिसमें भाविन ने अजय के बेटे का रोल निभाया था। भाविन टिकटॉक स्टार रहे हैं और शॉर्ट वीडियो बनाकर ख़ूब चर्चित हुए। उनका यू-ट्यूब चैनल भी है, जिसे वो अपने दोस्तों के साथ मिलकर चलाते हैं। इंस्टाग्राम पर भाविन के 17 लाख फॉलोअर्स हैं।हर्ष बेनीवालयू-ट्यूब पर हंस ले इंडिया नाम का चैनल शुरू करके फेमस हुए हर्ष बेनीवाल ने करण जौहर निर्मित फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 से बॉलीवुड पारी शुरू की था, जिसमें उन्होंने फ़िल्म के हीरो टाइगर श्रॉफ के जिगरी दोस्त का किरदार निभाया था। फ़िल्म से अनन्या पांडेय और तारा सुतारिया ने फ़िल्मी करियर शुरू किया था। हर्ष ज़ी5 और ऑल्ट बालाजी की सीरीज़ Whos Your Daddy में भी नज़र आ चुके हैं।“Photo of the year” Pichle Ek saal se ye secret dabaye rakha hua tha. Finally Aagya trailer and I feel blessed that I am part of Student of the year 2 This was the reason for which I kept beard , I got fat. I feel blessed seriously and everything is surreal for me. pic.twitter.com/Ls9xYQxVMM — Harsh Beniwal (@iamharshbeniwal) April 12, 2019कनन गिलयू-ट्यूब पर कंटेंट बनाने वालों की शुरुआती पीढ़ी के क्रिएटर कनन गिल का नाम को इंटरनेट पर किसी परिचय की ज़रूरत नहीं है। अपने दोस्त विश्व कल्याण रथ के साथ मिलकर कनन अपने यू-ट्यूब चैनल पर पुरानी फ़िल्मों के मज़ाकिया रिव्यू करते थे। कनन की लोकप्रियता के चलते उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा के साथ नूर से फ़िल्म डेब्यू किया था। कम्प्यूटर साइंस में इजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले कनन स्टैंड अप कॉमेडियन भी हैं और यूथ में काफ़ी मशहूर हैं।


Source: Dainik Jagran November 18, 2020 09:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */