John Abraham ने शुरू किया 'मुंबई सागा' का ताबड़तोड़ प्रमोशन, ट्रेलर के बाद आएगा फ़िल्म का पहला गानामुंबई सागा को संजय गुप्ता ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी के अलावा काजल अग्रवाल सुनील शेट्टी रोहित रॉय महेश मांजरेकर गुलशन ग्रोवर अमोल गुप्ते अंजना सुखानी भी अहम किरदारों में दिखेंगे। यह गैंगस्टर पुलिस ड्रामा जॉनर की फ़िल्म है।नई दिल्ली, जेएनएन। जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फ़िल्म मुंबई सागा 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। सिनेमाघरों की तालाबंदी हटने के बाद यह की पहली बड़ी एक्शन फ़िल्म है, जो बड़े पर्दे पर आएगी। जॉन की इस फ़िल्म से ट्रेड को भी काफ़ी उम्मीदें हैं, क्योंकि मसाला एंटरटेनर होने की वजह से माना जा रहा है कि फ़िल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में कामयाब रहेगी। जॉन ने भी रिलीज़ डेट के एलान के साथ ही फ़िल्म का धुआंधार प्रचार शुरू कर दिया है।बुधवार को मुंबई सागा की रिलीज़ डेट एक टीज़र के साथ बतायी गयी थी। अब गुरुवार को जॉन ने दो नये पोस्टर जारी करके फ़िल्म के ट्रेलर की सूचना दी है। एक पोस्टर पर जॉन का लुक दिखाया गया है, जबकि दूसरे पोस्टर पर इमरान हाशमी पुलिस अधिकारी के किरदार में दिख रहे हैं। जॉन ने पोस्टरों के साथ लिखा है- एक जो किसी भी क़ीमत पर राज करना चाहता है Vs एक वो जो किसी भी हाल में उसे रोकना चाहता है। ट्रेलर कल आएगा। मुंबई सागा गैंगस्टर बने जॉन और पुलि अफ़सर बने इमरान के टकराव की कहानी है।The one who wants to RULE at all costs Vs The one who wants to STOP him, no matter what#MumbaiSaga begins in cinemas on 19th March TRAILER OUT TOMORROW pic.twitter.com/D92GMdWkeA — John Abraham (@TheJohnAbraham) February 25, 2021फ़िल्म का पहला गाना शोर मचेगा भी रिलीज़ के लिए तैयार है। इसे यो यो हनी सिंह ने बनाया है। हनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया कि गाना 28 फरवरी को आ रहा है।बता दें, मुंबई सागा को संजय गुप्ता ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में जॉन और इमरान के अलावा काजल अग्रवाल, सुनील शेट्टी, रोहित रॉय, महेश मांजरेकर, गुलशन ग्रोवर, अमोल गुप्ते, अंजना सुखानी भी अहम किरदारों में दिखेंगे। मुंबई सागा की कहानी बॉम्बे में बदलाव को रेखांकित करती है। अस्सी-नब्बे के कालखंड में स्थापित फ़िल्म मिलों के बॉम्बे को गगनचुम्बी इमारतों वाली मुंबई में बदलते हुए और इस दौरान अपराध की भूमिका को प्रदर्शित करती है। 19 मार्च को मुंबई सागा बॉक्स ऑफ़िस पर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फ़िल्म संदीप और पिंकी फ़रार से टकराएगी।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran February 25, 2021 08:29 UTC