एयरटेल का 399 रुपये वाला प्लान 56 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में यूजर्स को 1.5जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। प्लान में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। डेली 100 फ्री एसएमएस ऑफर करने वाले इस प्लान में एक्सट्रीम प्रीमियम और विंक म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। प्लान के सब्सक्राइबर्स को FASTag की खरीद पर 150 रुपये का कैशबैक मिलेगा।वोडाफोन का 399 रुपये वाला प्लान वोडाफोन के इस प्लान में 56 दिन तक रोज 1.5जीबी डेटा मिलेगा। प्लान खास बात है कि इसमें कंपनी शुरुआती 28 दिनों के लिए 5जीबी एक्स्ट्रा डेटा भी दे रही है। प्लान में देश भर में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। यह प्लान वोडाफोन प्ले और जी5 के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।
Source: Navbharat Times August 18, 2020 06:11 UTC