Jharkhand Assembly Election 2019: डालटनगंज में फिर पुराने चेहरे आमने-सामने, यहां जातीय समीकरण कभी नहीं रहा हावीमेदिनीनगर (पलामू), [तौहीद रब्बानी]। Jharkhand Assembly Election 2019 - पलामू जिले के डालटनगंज विधानसभा में इस बार भी दिलचस्प मुकाबला दिखेगा। डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र ने वर्ष 2014 से 2019 तक काफी उतार-चढ़ाव देखे। 2014 के विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के कद्दावर नेता स्व. अनिल कुमार चौरसिया के पुत्र आलोक कुमार चौरसिया चुनाव मैदान में कूदे। झाविमो ने उन्हें टिकट देकर पहली बार चुनाव मैदान में उतारा था। सहानुभूति की लहर चली और जनता ने उन्हें विधानसभा भेज दिया।इनकी कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णानंद त्रिपाठी से कांटे की टक्कर हुई थी। आलोक चौरसिया ने 4 हजार 347 वोट से त्रिपाठी को हरा दिया था। वहीं भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार 42 हजार वोट लाकर तीसरे स्थान पर थे। चुनाव के बाद विधानसभा में सियासी हालात कुछ ऐसे बने कि आलोक जेवीएम छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें वन विकास निगम की लाल बत्ती भी मिल गई।इस बार के चुनाव में कांग्रेस ने केएन त्रिपाठी पर तो भाजपा ने आलोक पर भरोसा जताया है। ऐसे में एक बार फिर वही दोनों पुराने चेहरे आमने-सामने दिख रहे हैं। ये अलग बात है कि इस बार चौरसिया भाजपा के टिकट पर ताल ठोंक रहे हैं। वैसे जेवीएम प्रत्याशी डॉ. सिंचाई का अभाव :सिंचाई के लिए पिछले 5 वर्षों में सिंचाई के क्षेत्र में अपेक्षाकृत कार्य नहीं हुए। तहले नदी पर बांध का निर्माण नहीं हुआ।2. शहरी व ग्रामीण पेयजलापूर्ति बेहाल।पूरे डालटनगंज विधानसभा का सबसे बड़ा मुद्दा शहरी व ग्रामीण पेयजलापूर्ति की बदहाली है। शहर की 40 प्रतिशत व गांव की 60 प्रतिशत आबादी को पीने के लिए पर्याप्त पानी नसीब नहीं हो रहा है।3. ग्रामीण सड़केंडालटनगंज विधानसभा की ग्रामीण सड़कें बदहाल हैं। सुदूर गांव तक जाना मुश्किल होता है।2014 का चुनाव परिणाम1.आलोक चौरसिया, झाविमो-592022.कृष्णानंद त्रिपाठी, कांग्रेस- 548553.मनोज कुमार-भाजपा- 42597इतने हैं मतदातामहिला वोटर - 163555पुरुष वोटर - 181259कुल वोटर - 344814Posted By: Sujeet Kumar Sumanअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Source: Dainik Jagran November 17, 2019 12:59 UTC