रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी आरपीएन सिंह सोमवार को रांची पहुंच रहे हैं। शाम में रांची पहुंचने के बाद वे कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। उनके स्वागत की भरपूर तैयारी की गई है। इसके बाद वे विपक्ष के कुछ प्रमुख नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। कांग्रेस प्रभारी के कार्यक्रम की सूचना झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) को भी दे दी गई है। संभावना है कि इन पार्टियों के सीनियर नेताओं से उनकी मुलाकात हो और गठबंधन पर बातें कुछ आगे बढ़े।हालांकि, इसका स्वरूप दिल्ली में ही तय होगा। इधर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। पदयात्रा सुबह दस बजे कोकर स्थित बिरसा मुंडा की समाधि स्थल से शुरू होकर होकर लालपुर, अलबर्ट एक्का चौक, शहीद चौक होते हुए मोरहाबादी स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर पहुंचेगी, जहां राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित किया जाएगा।Posted By: Sujeet Kumar Sumanअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Source: Dainik Jagran September 30, 2019 00:55 UTC