Jharkhand Assembly Election 2019: आज से कोल्हान में CM रघुवर की जन आशीर्वाद यात्रा, गर्माएगा चुनावी माहौल - News Summed Up

Jharkhand Assembly Election 2019: आज से कोल्हान में CM रघुवर की जन आशीर्वाद यात्रा, गर्माएगा चुनावी माहौल


Jharkhand Assembly Election 2019: आज से कोल्हान में CM रघुवर की जन आशीर्वाद यात्रा, गर्माएगा चुनावी माहौलरांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - मुख्यमंत्री रघुवर दास की 'जोहार जन आशीर्वाद यात्रा' शुक्रवार से कोल्हन प्रमंडल में दोबारा शुरू होगी। सीएम का जन आशीर्वाद रथ वहीं से अपना सफर शुरू करेगा, जहां मौसम की खराबी की वजह से त्योहारों से पूर्व रुक गया था। सीएम 10 बजे सुबह पोटका से जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे। पोटका से हाता होते हुए चाईबासा के लिए प्रस्थान करेंगे। चाईबासा में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसानों के बीच प्रथम किश्त का वितरण करेंगे। चाईबासा के बाद पुन: राजनगर से वे अपना रोड शो शुरू करेंगे। कोल्हान में मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा 13 अक्टूबर तक चलेगी।मुख्यमंत्री का जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम11 अक्टूबर 201910.00 बजे : पोटका में स्वागत10.15 बजे : पोटका से हाता10.30- 11.30 बजे : हाता में स्वागत सभा11.30 बजे : हाता से चाईबासा प्रस्थान11.45 बजे : चाईबासा में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना कार्यक्रम में भाग लेना।12.45 बजे : चाईबासा से प्रस्थान1.00 बजे : राजनगर रोड शो2.00 बजे : राजनगर से चाईबासा2.30 बजे : चाईबासा3.35 बजे : झींकपानी में सभा4.55 बजे : चाईबासा रोड शोरात्रि विश्राम चाईबासा सर्किट हाउस।12 अक्टूबर10.00 बजे से यात्रा शुरूतांत नगर, मंझारी होते हुए कुमारडुगी। कुमारडुगी में सभा। कुमारडुगी से हाट गम्हरिया होते हुए जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर में सभा। जगन्नाथपुर से नोवामुंडी। नोवामुंडी में रोड शो।5.00 बजे : नोवामुंडी से रांची।13 अक्टूबर10.30 बजे : गोइलकेरा में सभा।11.45 बजे : गोइलकेरा से सोनुवा।12.15 बजे : सोनुवा में रोड शो।1.30 बजे : सोनुवा से जेनाबेड़ा।2.10 बजे : जेनाबेड़ा से चक्रधरपुर।2.30 बजे : चक्रधरपुर। रोड शो व आम सभा।Posted By: Sujeet Kumar Sumanअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Source: Dainik Jagran October 11, 2019 01:36 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */