Jalaun : अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत, साथी घायल - News Summed Up

Jalaun : अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत, साथी घायल


Jalaun : उरई कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला मैकेनिक नगर निवासी 25 वर्षीय विभांशु पटेल पुत्र देवेंद्र कुमार एमए कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। शनिवार की रात विभांशु मुहल्ला पटेल नगर निवासी 27 वर्षीय प्रद्युम्न याज्ञिक के साथ किसी काम से बाइक लेकर घर से निकला। दोनों बाइक से शहर के अंदर झांसी रोड की तरफ जा रहे थे इसी दौरान एक ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों दोस्त सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजा जहां डाक्टरों ने विभांशु को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और प्रद्युम्न को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है। विभांशु के पिता ने बताया कि वह अकेला था और एक पुत्री थी जिसकी शादी हो गई है। विभांशु की मां सुमन का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने कहा कि ट्रैक्टर व चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Source: Dainik Bhaskar April 05, 2026 16:21 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */