यूनियन के प्रदेश प्रधान इंद्रपाल सिंह का कहना है कि सरकार की तरफ से दी गई कि हिदायत के अनुसार वह शिक्षक बनने की सभी शर्तें पूरी करते हैं इसके बावजूद सरकार की तरफ से उन्हें नौकरियां देने से आनाकानी की जा रही है।जागरण संवाददाता, जालंधर। नौकरी की मांग कर रहे रिवाइज्ड पीटीईटी 2011 मेरिट होल्डर बेरोजगार अध्यापक यूनियन ने मंगलवार को शिक्षा मंत्री परगट सिंह की कोठी के बाहर भूख हड़ताल शुरू कर दी। यूनियन के प्रदेश प्रधान इंद्रपाल सिंह ने कहा कि सरकारी नियमों के अनुसार वह शिक्षक बनने की सभी शर्तें पूरी करते हैं, इसके बावजूद सरकार उन्हें नौकरी देने में आनाकानी कर रही है। इसी मांग को लेकर यूनियन के साथी शिक्षा बोर्ड के दफ्तर में पिछले 146 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। फिर भी, सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। यही कारण है कि अब अध्यापकों की तरफ से शिक्षा मंत्री के घर के बाहर ही भूख हड़ताल करने का फैसला लिया है। यह भूख हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी।उनका कहना है कि वह टीचर बनने की योग्यताएं हासिल करने के बावजूद नौकरी पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अब उनके सब्र का बांध पूरी तरह से टूट चुका है। अगर अब भी सरकार आश्वासन देती है तो वह उसे स्वीकार नहीं कर सकते क्यों की उनकी उम्र भी सीमा से पार हो जाएगी। इसके बाद वे शिक्षक बनने के योग्य नहीं माने जा सकते। अगर अब भी सरकार की तरफ से उन्हें नजरअंदाज किया जाता है तो वह आर-पार की लड़ाई लड़ने से भी पीछे नहीं हटेंगे और इसका जवाब आने वाले विधानसभा चुनाव में देंगे। इस दौरान कोई भी अनहोनी घटना होने की जिम्मेवारी प्रशासन और शिक्षा विभाग की होगी। बता दें कि बीएड टीईटी पास बेरोजगार शिक्षक भी पिछल कई दो सप्ताह से जालंधर में खाली पोस्टें भरने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं।जालंधर में मंगलवार को शिक्षा मंत्री परगट सिंह की कोठी के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए बेरोजगार शिक्षक।इस मौके पर वॉइस प्रधान रीना, नीलम सिंगला, राजवीर कौर, सुरेंद्र कौर, गौरी चावला, कमलजीत कौर, लवजीत सिंह, गुरदीप कौर और बलविंदर सिंह मौजूद थे।यह भी पढ़ें - बच्चियों का जीवन रोशन करने वाली बीबी प्रकाश कौर को पद्मश्री, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया अलंकृत
Source: Dainik Jagran November 09, 2021 10:11 UTC