Jaipur Public Issues Resolved - News Summed Up

Jaipur Public Issues Resolved


Hindi NewsLocalRajasthanJaipurJaipur Public Issues Resolved | Kusum Yadav Public Ki Starभास्कर समाधान का असर, जिम्मेदारों तक पहुंचीं शहर की समस्याएं: कई इलाकों में मिली राहत; कुसुम यादव बनीं ‘पब्लिक की स्टार’जयपुर 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकजयपुर में अब शहर की समस्याएं दबकर नहीं रह रहीं, बल्कि सामने आकर समाधान की दिशा भी तय कर रही हैं। भास्कर समाधान सेगमेंट एक ऐसा मंच बन चुका है, जहां आमजन की आवाज सीधे जिम्मेदारों तक पहुंच रही है। शहर के अलग-अलग इलाकों से सामने आ रही शिकायतों में टूटी सड़कें, लंबे समय से खोदे गए गड्ढे, सीवर का बहता गंदा पानी और सफाई व्यवस्था की लापरवाही जैसे मुद्दे प्रमुख हैं।इन समस्याओं से जहां एक ओर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है, वहीं हादसों और बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। हालांकि, शिकायतें सामने आने के बाद कई मामलों में विभागों ने सक्रियता दिखाते हुए समाधान भी किया है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है और सिस्टम पर भरोसा भी मजबूत हो रहा है।आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।देवी नगर में 3 महीने से खुला गड्ढा देवी नगर से हर्ष जैन ने पोस्ट कर बताया कि केतवा नगर एंट्रेंस पर पिछले 3 महीनों से गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। आए दिन यहां छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं, लेकिन अब तक कोई मरम्मत नहीं हुई।श्याम वाटिका की मुख्य सड़क खराब मानसरोवर, न्यू सांगानेर रोड से केशव सिंह राठौड़ ने पोस्ट किया कि श्याम वाटिका की मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब है। पिछले 3 महीनों से यही स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों को रोजाना परेशानी हो रही है।सीवर का गंदा पानी सड़क पर आशापुरा, न्यू सांगानेर रोड से हेमराज मोहनपुरिया ने बताया कि उनके क्षेत्र में सीवर का गंदा पानी सड़क पर आ जाता है, जिससे बदबू और गंदगी फैल रही है।रूपनगर में सफाई नहीं, गंदगी का अंबार गोपालपुरा के रूपनगर क्षेत्र से एम.पी मीणा ने पोस्ट किया कि पिछले कई दिनों से उनके इलाके में सफाई नहीं हो रही है, जिससे गंदगी जमा हो गई है और लोगों को परेशानी हो रही है।गली में आवारा कुत्तों से राहत गोपाल जी का रास्ता, जयपुर से आनंद बैराठी ने पोस्ट किया था कि उनके क्षेत्र की गलियों में आवारा कुत्तों की संख्या काफी बढ़ गई थी, जिससे लोगों को आने-जाने में डर लगता था। शिकायत सामने आने के बाद संबंधित टीम ने कार्रवाई कर कुत्तों को पकड़ा और समस्या का समाधान किया। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली।रामगंज बाजार में गंदे पानी की समस्या दूर अमित यादव ने पोस्ट किया था कि उनके क्षेत्र में पीने का पानी बेहद गंदा आ रहा था, जो सीवर के पानी जैसा लग रहा था। मामला उठने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया और साफ पानी की सप्लाई शुरू करवाई।आज के पब्लिक के स्टार: कुसुम यादव (निवर्तमान मेयर)रामगंज बाजार क्षेत्र में पेय जल की गंभीर समस्या के समाधान में कुसुम यादव ने अहम भूमिका निभाई। शिकायत सामने आने के बाद उन्होंने त्वरित हस्तक्षेप कर संबंधित विभाग से समन्वय किया और समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करवाया। इससे क्षेत्र वासियों को बड़ी राहत मिली।पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान”‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएंदैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे।भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…1.भास्कर-समाधान का असर, जयपुर में गंदे पानी की समस्या दूर:शहरभर से उठीं गंदगी, कुसुम यादव बनीं ‘पब्लिक की स्टार’2.भास्कर समाधान का असर, मानसरोवर में पाइपलाइन ठीक हुई:जयपुर में जाम नालियां-सड़कें बनीं बड़ी समस्या, हिमांशु शर्मा बने ‘पब्लिक के स्टार’3.बसों में भीड़ से बढ़ी परेशानी, सांगानेर में सीवर ओवरफ्लो:कार्रवाई से कुछ इलाकों में राहत, लोकेश कुमावत बने 'स्टार ऑफिसर'4.भास्कर समाधान से कनकपुरा में स्ट्रीट लाइट हुई ठीक:जयपुर में खुले सीवर-चैम्बर की समस्याएं उजागर; हिमांशु शर्मा बने ‘पब्लिक के स्टार’5.जयपुर में सड़क, कचरा और पब्लिक टॉयलेट के हालात खराब:भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद हुई कार्रवाई; लोकेश कुमावत बने ‘स्टार ऑफिसर’6.जयपुर में सीवर, जलभराव और गंदगी से जनता परेशान:भास्कर समाधान पर मिल रही शिकायतें, नाले की टूटी पट्टियां हटाई, हरेंद्र सिंह बने पब्लिक के स्टार7.जयपुर में सीवर-नाली और सफाई की समस्याएं उजागर:भास्कर समाधान पर की शिकायतों पर एक्शन, हरेंद्र सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’8.जयपुर में पार्क से सड़क तक समस्याओं का अंबार:शहर में हादसे का खतरा, कहीं टूटी सड़क; ‘भास्कर समाधान’ से मिली राहत9.जयपुर के सूरजपोल बाजार की टूटी सड़क ठीक हुई:पाइपलाइन, नाली और लाइट की समस्याओं पर लिया एक्शन, हरेंद्र सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार'10.दुर्गापुरा में 5 दिन से रोड लाइट बंद:बालाजी मंदिर का रास्ता कीचड़ से ब्लॉक, JEN ओ.पी. मिश्रा बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’.


Source: Dainik Bhaskar April 07, 2026 03:28 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */