उत्तराखंड के और बेहतर विकास पर महामंथन के लिए शनिवार को देहरादून में दैनिक जागरण का फोरम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छह सत्र आयोजित हुए।उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित किया गया जागरण फोरम।देहरादून में राजपुर रोड स्थित होटल मैरियट बाय फेयरफील्ड में छह सत्रों में आयोजित जागरण फोरम का उद्घाटन देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही अनेक विशेषज्ञ भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में छह सत्र आयोजित किए गए। अगले वर्ष भी जागरण फोरम आयोजित किया जाएगा।जागरण संवाददाता, देहरादून। Dehradun Jagran Forum Live: अपनी स्थापना के 25 वर्ष के सफर में तमाम चुनौतियों के बीच विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर होते मध्य हिमालयी राज्य उत्तराखंड के और बेहतर विकास पर महामंथन के लिए शनिवार को दैनिक जागरण का फोरम सजा।17 Jan 2026 7:26:22 PM Jagran Forum Dehradun Live: भारत अपनी संप्रभुता से खिलवाड़ नहीं करेगा बर्दाश्त- राज्यपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सीमांत क्षेत्रों की तस्वीर बदली है। उन्होंने माणा को अंतिम नहीं, बल्कि प्रथम गांव माना।वाइब्रेंट विलेज योजना के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई। उरी, बालाकोट और अब ऑपरेशन सिंदूर से स्पष्ट संदेश गया है कि भारत अपनी संप्रभुता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगा। राष्ट्रगान के साथ जागरण फोरम का आखिरी सत्र संपन्न हो गया।17 Jan 2026 7:13:26 PM Jagran Forum Dehradun Live: हमें समाज को नशे से बचाना है- राज्यपाल आज समाज के सामने कई चुनौतियां हैं। नशा एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। हमें इससे समाज को बचाना है। हर किसी में राष्ट्र प्रथम की भावना विकसित करनी है। समाज की एकजुटता भी बहुत महत्वपूर्ण है। पूर्व सैनिकों का आह्वान करते उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी में राष्ट्र प्रथम का भाव विकसित करें।17 Jan 2026 7:10:00 PM Jagran Forum Dehradun Live: पूर्व सैनिक पर्वतीय क्षेत्रों के विकास में बनें भागीदार - राज्यपाल ग्रामीण क्षेत्रों का विकास एक बड़ी चुनौती। पलायन एक बड़ा मुद्दा है। एक सैनिक दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र की हर परिस्थिति से अभ्यस्त होता है। पूर्व सैनिक पर्वतीय क्षेत्रों के विकास में भागीदार बनें। कहा कि सैनिक कभी रिटायर नहीं होते। वह भूतपूर्व नहीं अभूतपूर्व हैं।17 Jan 2026 7:05:25 PM Jagran Forum Dehradun Live: सेना आज मॉडर्न वारफेयर के लिए हो रही है तैयार - राज्यपाल आज सुरक्षा के मोर्चे पर नई चुनौतियां खड़ी हैं। बदलते वक्त के साथ आज हमारी सोच बदली है। स्पष्ट है कि जो भी लक्ष्मण रेखा लांघेगा उसे घर में घुसकर मरेंगे।ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक बानगी है। सेना आज मॉडर्न वारफेयर के लिए तैयार हो रही है।17 Jan 2026 7:03:48 PM Jagran Forum Dehradun Live: उत्तराखंडी वीरों के साहस और पराक्रम के असंख्य किस्से- राज्यपाल सैन्य इतिहास में उत्तराखंडी वीरों के साहस और पराक्रम के असंख्य किस्से दर्ज है। उन्होंने बलिदानी जसवंत सिंह का जिक्र करते कहा कि यहां के सैनिक पूजनीय हैं। कहा कि एक उत्तराखंडी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने। पहले सीडीएस उत्तराखंड से और दूसरे भी उत्तराखंड से ही बने। जाहिर है कि उत्तराखंड में कुछ बात है। उत्तराखंड ने देश की सैन्य शक्ति को काफी ताकत दी है। कई वीर दिए हैं। इस समय भी कई लोग उच्च पदों पर सेवा दे रहे हैं। सोमनाथ शर्मा घायल होने के बाद भी आखिरी सांस तक वहां पर लड़ते रहे। उनके लड़ने का जज्बा था, उसने हमें जीत हासिल करवाई। कारगिल में मेजर बृजेश सिंह अधिकारी का साहस भी अलग था। जब उत्तराखंड का साहस हो, जोश हो गाथा हो तो बात कुछ अलग हो जाती है। हमें नया क्या करना है, वह विचार करना है।17 Jan 2026 6:57:22 PM Jagran Forum Dehradun Live: उत्तराखंड सिर्फ देवभूमि ही नहीं वीरभूमि भी - राज्यपाल रणबांकुरों की भूमि उत्तराखंड विषय पर आयोजित सत्र में राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड सिर्फ देवभूमि ही नहीं वीरभूम भी। प्रदेश के हर घर में एक सैनिक।हरेक उत्तराखंडी के दिल में देश बसता है।इस राज्य का सेना से अटूट नेता।द्वितीय विश्व युद्ध से लेकर अब तक हुए विभिन्न युद्ध व ऑपरेशन में इसके अनेक उदाहरण मिलते हैं।17 Jan 2026 6:53:47 PM Jagran Forum Dehradun Live: आखिरी सत्र शुरू जागरण फोरम कार्यक्रम का छठवां और आखिरी सत्र 'उत्तराखंड: संभावनाओं का नया द्वार' शुरू हो गया है। इस सत्र के वक्ता उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) हैं।17 Jan 2026 6:21:39 PM Jagran Forum Dehradun Live: पांचवां सत्र समाप्त जागरण फोरम का पांचवां सत्र समाप्त हो गया है। कुछ देर में आखिरी सेशन शुरू होगा।17 Jan 2026 6:19:55 PM Jagran Forum Dehradun Live: विनोद खन्ना का प्रशंसक रहा हूं- सुनील शेट्टी मैं अभिनेता विनोद खन्ना का फैन रहा हूं। एक दुकान पास से वह गुजरते थे। मैं उस दुकान के पास बैठ जाता था और उन्हें देखकर हाथ हिलाता था, वह भी जवाब में हाथ हिलाते थे। कहा कि अगर मैं अगर सनराइज न देखूं तो लगता यह क्या हो गया है मेरी जिंदगी मैं। कहा कि सोशल मीडिया में जितनी पॉजिटिव चीजें उतनी निगेटिव चीजें भी हैं। दामाद क्रिकेटर केएल राहुल के मैदान पर होने के सवाल पर सुनील शेट्टी ने कहा कि अगर मैच कल होगा तो मैं टीवी से दूर न्यूज से दूर हो जाता हूं, वाइफ के पास जाता हूं, वह हाथ हिलाती है, मैं समझ जाता हूं। गेम के बाद मैच के हाइलाइट्स देखता हैं। बहुत प्रेशर होता हैं।17 Jan 2026 6:07:21 PM Jagran Forum Dehradun Live: बॉर्डर फिल्म ने मुझे जिंदा रखा- सुनील शेट्टी दस साल में नहीं रखा तो, मुझे बॉर्डर ने मुझे जिंदा रखा है। यह मेरे लिए बार्डर फिल्म आक्सीजन है। आठ-दस एक्टर थे,बाकी फौजी थे। वह सब कहते थे हम देश केलिए अपनी जान देंगे। कौन कहता है कि मर्दों को रोना नहीं चाहिए, मैं कहता हू
Source: NDTV January 17, 2026 17:28 UTC