Jabalur News: इंजीनियर्स इलेवन की दमदार जीत से "दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप" का आगाज - News Summed Up

Jabalur News: इंजीनियर्स इलेवन की दमदार जीत से "दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप" का आगाज


डिजिटल डेस्क,जबलपुर। शहर में कॉर्पोरेट जगत के बहुप्रतीक्षित ‘दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप’ का रविवार को शानदार शुभारंभ हुआ। काम के दबाव के बीच कर्मचारियों को तनाव से राहत देने के उद्देश्य से आयोजित इस टूर्नामेंट में पहले ही दिन रोमांच और उत्साह का माहौल देखने को मिला। रेलवे ग्राउंड में हो रही ‘क्लैश ऑफ द टाइटन्स’ टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा में 25 टीमें हिस्सा ले रही हैं।उद्घाटन मुकाबले में एमपी बिरला कॉर्पोरेशन और इंजीनियर्स इलेवन (PEA) आमने-सामने रहीं। मैच से पहले मुख्य अतिथि जबलपुर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राजेश धीरावाणी ने डायस थ्रो कर प्रतियोगिता की शुरुआत की, जिसमें दोनों टीमों को 5-5 बोनस अंक दिए गए। इस दौरान दैनिक भास्कर के सीनियर जनरल मैनेजर मार्केटिंग केसी शर्मा मौजूद रहे।पहला मैचटॉस जीतकर इंजीनियर्स इलेवन (PEA) ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। मुकाबले का चौथा ओवर फ्री हिट ओवर रहा, जिसने मैच में खास रोमांच भर दिया। इंजीनियर्स इलेवन (PEA) ने 10 ओवर में 115/2 रन का मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में एमपी बिरला कॉर्पोरेशन की टीम 82/8 रन ही बना सकी। इंजीनियर्स इलेवन की ओर से विरार एस ने 3 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि ऋषभ नामदेव (2 विकेट), प्रतीक पटेल और सम्यक जैन (1-1 विकेट) ने भी जीत में अहम योगदान दिया।मैन ऑफ द मैच | रवि श्रीवास्तवदूसरा मैच- 6.4 ओवर में नेत्रा केयर की शानदार जीतप्रतियोगिता का दूसरा मैच रेवेन्यू रॉयल्स और नेत्रा केयर के मध्य खेला गया। इसमें नेत्रा केयर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए रेवेन्यू रॉयल्स को 8 विकेट से हरा दिया। मैच में 80 रनों का लक्ष्य नेत्रा केयर ने महज 6.4 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रेवेन्यू रॉयल्स की टीम 10 ओवर में 79/7 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सुनील ने 14 रन और आदर्श चौबे ने 11 रन बनाए, जबकि महेंद्र प्रताप 10 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि टीम को 20 रन एक्स्ट्रा के रूप में मिले, फिर भी स्कोर बड़ा नहीं बन पाया। जवाब में नेत्रा केयर की शुरुआत शानदार रही। अनूप विश्वकर्मा ने 48 रन (29 गेंद, 2 चौके, 4 छक्के) की तूफानी पारी खेलकर मैच एकतरफा कर दिया। अंत में टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच से पूर्व दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय मुख्य अतिथि रहे फ्रंटियर ग्रुप के संचालक अनुराग वाधवा से कराया गया।मैन ऑफ द मैच | अनूप विश्वकर्मा।आर्किटेक्ट्स सुपर किंग्स की शानदार जीत| तीसरे मुकाबले में आर्किटेक्ट्स सुपर किंग्स ने वन रियल्टी को 35 रनों से हराकर दमदार प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आर्किटेक्ट्स सुपर किंग्स ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 123 रन बनाए। टीम की ओर से शिवम सराठे ने शानदार 35 रन की पारी खेली, जबकि अनुराग राजपूत ने 34 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। दोनों बल्लेबाजों की पारियों ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वन रियल्टी की टीम दबाव में नजर आई और 5 विकेट खोकर केवल 88 रन ही बना सकी। टीम की ओर से राहुल निगम ने 25 रन, शैलेष शुक्ला ने 20 रन और रवि रजक ने 14 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे सके। आर्किटेक्ट्स सुपर किंग्स की सधी हुई गेंदबाजी और शानदार टीम प्रदर्शन के चलते उन्हें इस मुकाबले में आसान जीत हासिल हुई। इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में ग्लोबल ग्रुप के चेयरमैन सौरभ बडेरिया और होटल नर्मदा जैक्सन के डायरेक्टर अमित जसूजा मौजूद रहे।मैन ऑफ द मैच | शिवम सराठेनर्मदा जिलेटिन ने टीचर्स-XI को हरायानर्मदा जिलेटिन और टीचर्स इलेवन के बीच रोमांचक अंदाज़ में खेला गया, जिसमें नर्मदा जिलेटिन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर नर्मदा जिलेटिन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीचर्स इलेवन की टीम निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 82 रन ही बना सकी। टीम की ओर से दीपक ने 19 रन बनाए, जबकि निशांत और सौरभ ने 16-16 रनों का योगदान दिया। 83 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नर्मदा जिलेटिन की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम ने मात्र 8 ओवर 5 गेंदों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। नर्मदा जिलेटिन की ओर से रोहित ने 31 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि पवन ने 27 रन बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई।मैन ऑफ द मैच | पवन दुबेआईबीएल इलेवन ने सुपर ओवर में जीता मैचदैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप के पहले दिन का आखिरी मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच का चरम लेकर आया, जहां आईबीएल इलेवन और कॉर्पोरेट वॉरियर्स के बीच खेला गया मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में जाकर तय हुआ। आईबीएल इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर ओवर में जीत दर्ज की। आईबीएल इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवरों में टीम ने 6 विकेट खोकर 79 रन बनाए। टीम की ओर से मोहित ने 18 और साहिल ने 17 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।वहीं कॉर्पोरेट वॉरियर्स के गेंदबाज सोमेश ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। 80 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉर्पोरेट वॉरियर्स की टीम ने भी जोरदार प्रदर्शन किया और 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 79 रन बना लिए, जिससे मुकाबला टाई हो गया और परिणाम के लिए सुपर ओवर का सहारा लेना पड़ा।सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉर्पोरेट वॉरियर्स ने 9 रन बनाए। जवाब में 10 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी आईबीएल इलेवन की टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस रोमांचक जीत के साथ आईबीएल इलेवन ने टूर्नामेंट में शानदार आगाज़ किया और दर्शकों को एक यादगार मुकाबला देखने को मिला।मैन ऑफ द मैच | जयकांत शाहयह रहे एम्पायर| मैचों में एम्पायर की भूमिका एंड्रयू पॉल, संदीप बर्मन, अशोक सिंह, विजय और अंकित ने निभाई।नोट- सभी टीमों को बताए गए समय से आधा घंटे पहले ग्राउ


Source: Dainik Bhaskar March 23, 2026 12:34 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */