Jabalpur News: टेंप्रेचर बढ़ने से हेल्थ डिपार्टमेंट सतर्क, हॉस्पिटल में तैयारियां - News Summed Up

Jabalpur News: टेंप्रेचर बढ़ने से हेल्थ डिपार्टमेंट सतर्क, हॉस्पिटल में तैयारियां


डिजिटल डेस्क,जबलपुर। बढ़ते तापमान और आगामी महीनों में गर्मी व लू (हीट स्ट्रोक) की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने आम जनमानस को राहत पहुंचाने और त्वरित इलाज सुनिश्चित करने के लिए इंतजाम किए हैं।सिविल सर्जन डॉ. नवीन कोठारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सेठ गोविंददास (विक्टोरिया) जिला चिकित्सालय में गर्मी से संबंधित बीमारियों के मरीजों के लिए विशेष बेड आरक्षित किए गए हैं। 1 अप्रैल से जून 2026 तक प्रभावी इस व्यवस्था के तहत फीमेल वार्ड नं. 1 में बेडनंबर 1 से 5 तक आरक्षित रहेंगे और मेल वार्ड नं. 5 में बेड नंबर 1 से 5 तक विशेष रूप से लू और हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए आरक्षित कराए गए हैं।अस्पताल की इन व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए विषय विशेषज्ञ डॉ. संदीप भगत को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वे मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और उपचार की निगरानी करेंगे।सीएमएचओ द्वारा जारी किए गए थे निर्देशयह कदम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.


Source: Dainik Bhaskar April 02, 2026 16:57 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */