डिजिटल डेस्क, जबलपुर। जबलपुर के कॉर्पोरेट और प्रोफेशनल जगत के लिए क्रिकेट का रोमांच लेकर दैनिक भास्कर ‘Clash of the Titans’ नाम से एक खास क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित कर रहा है। इस टूर्नामेंट का मकसद शहर की कॉर्पोरेट, बिज़नेस और प्रोफेशनल कम्युनिटी को एक ऐसा मंच देना है, जहां वे खेल के साथ-साथ नेटवर्किंग और टीम स्पिरिट को भी मजबूत कर सकें। आमतौर पर बोर्डरूम में रणनीति बनाने वाले प्रोफेशनल्स अब क्रिकेट पिच पर अपनी रणनीति और खेल का दम दिखाते नजर आएंगे। इस प्रतियोगिता में सीमित टीमों को ही हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, इसलिए आयोजकों ने इच्छुक टीमों से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है।कॉर्पोरेट और प्रोफेशनल टीमों के बीच होगा मुकाबलाइस क्रिकेट टूर्नामेंट में शहर की कॉर्पोरेट कंपनियों, व्यापारिक संगठनों और चुनिंदा सरकारी विभागों के कर्मचारियों की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजकों के मुताबिक प्रतियोगिता का उद्देश्य सिर्फ क्रिकेट खेलना नहीं, बल्कि अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों के बीच आपसी संबंध और सहयोग को मजबूत करना भी है।टूर्नामेंट में टीमों का गठन कुछ तय नियमों के आधार पर होगा। हर टीम में केवल नॉन-प्रोफेशनल खिलाड़ी ही शामिल किए जा सकेंगे। एमपीसीए फर्स्ट डिवीजन लीग से जुड़े खिलाड़ी इसमें भाग लेने के पात्र नहीं होंगे। साथ ही टीम में शामिल खिलाड़ी उसी कंपनी या एसोसिएशन से जुड़े होने चाहिए, जिससे टीम का नाम जुड़ा होगा।छोटे संस्थानों के लिए खास प्रावधानआयोजकों ने छोटे संस्थानों और कंपनियों को भी इस टूर्नामेंट में भाग लेने का अवसर देने के लिए एक विशेष प्रावधान रखा है। जिन कंपनियों के पास शहर में 11 से कम कर्मचारी हैं, उन्हें अधिकतम चार इच्छुक बाहरी खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने की अनुमति दी जा सकती है।हालांकि इसके लिए आयोजकों से पहले से अनुमति लेना जरूरी होगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि टीम में शामिल कोई भी खिलाड़ी प्रोफेशनल या रजिस्टर्ड क्रिकेटर न हो।दैनिक भास्कर का यह टूर्नामेंट शहर के कॉर्पोरेट जगत के लिए खेल, मनोरंजन और नेटवर्किंग का अनोखा संगम साबित हो सकता है। आयोजकों का कहना है कि सीमित एंट्री होने के कारण टीमें जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन कराकर इस क्रिकेट महाकुंभ का हिस्सा बन सकती हैं।
Source: Dainik Bhaskar March 14, 2026 18:19 UTC