Jabalpur News: ई-रिक्शाें का ताण्डव, फिर भी जिम्मेदार विभाग नहीं दे रहे ध्यान - News Summed Up

Jabalpur News: ई-रिक्शाें का ताण्डव, फिर भी जिम्मेदार विभाग नहीं दे रहे ध्यान


डिजिटल डेस्क,जबलपुर। जिले में हजारों की संख्या में ई-रिक्शे का संचालन हो रहा है। लगातार इनकी संख्या बढ़ने के कारण यातायात के लिए ये मुसीबत बनते जा रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि प्रत्येक चौराहे से लेकर गली मोहल्ले व बाजारों में इनके कारण आम लोगों को जाम व हादसों के बीच होकर गुजरना पड़ रहा है। समस्या से शहर वासी परेशान हैं।वहीं इन वाहन चालकों पर लगाम लगाने वाले जिम्मेदार विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। आरटीओ व यातायात विभाग इन पर अंकुश लगाने के लिए टीम तक नहीं बना पाया है। यहां तक कि विभागीय अधिकारी ई-रिक्शा चालकों के रूट भी अपने स्तर पर तय करने की कार्य योजना भी नहीं बना पाए हैं।बे-रोक-टोक बाजारों में प्रवेशप्रमुख बाजारों में ई-रिक्शा बे-रोक-टोक जा रहे हैं और इनके कारण भी बाजार के अंदर जाम से आम लोग घंटों परेशान हो रहे हैं। एक साथ अनेक ई-रिक्शा जाने के कारण सबसे ज्यादा विपरीत स्थिति का सामना दोपहिया व पैदल चलकर बाजार आने वालों को करना पड़ रहा है।जहां देखो वहीं लगा रहे जामशहर के प्रमुख स्थल नगर निगम चौक, मोटर मित्र, शास्त्री ब्रिज, शंकराचार्य चौक, एल्गिन अस्पताल, घमापुर चौक, रांझी, रद्दी चौकी, अधारताल, दमोहनाका, दीनदयाल चौक, माढ़ोताल, मदन महल, रेलवे स्टेशन मार्ग, बल्देवबाग, उखरी तिराहा, ग्वारीघाट रोड सहित अनेक स्थानों पर ई-रिक्शा चालकों के कारण जाम लग रहा है। इनके कारण राहगीर कई बार ऑफिस जाने में लेट हो रहे, तो कई घायल भी हो रहे हैं।नियमों का पालन करने लगातार हमारे द्वारा प्रयास किया जा रहा है और गलत तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जा रही है।-संतोष शुक्ला, डीएसपी यातायात


Source: Dainik Bhaskar February 25, 2026 12:12 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */