Jabalpur News: आईसीआईसीआई लोम्बार्ड नहीं कर रही भुगतान - News Summed Up

Jabalpur News: आईसीआईसीआई लोम्बार्ड नहीं कर रही भुगतान


डिजिटल डेस्क,जबलपुर। सालों पुरानी पॉलिसी होने के बाद भी बीमितों को लाभ नहीं मिल रहा है। पहले कैशलेस से इनकार किया जाता है और बाद में क्लेम देने में अनेक प्रकार की खामियां निकालकर नो क्लेम बीमा अधिकारी कर रहे हैं। यह आरोप पॉलिसीधारकों के द्वारा लगाया जा रहा है। ऐसी ही शिकायत महाराष्ट्र पनवेल बेलपाड़ा निवासी रोहित कुमार ने की है।उन्होंने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। पॉलिसी का प्रीमियम वे समय पर देते आ रहे हैं। वे एक हादसे में घायल हो गए थे और उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इलाज के दौरान बीमा कंपनी में कैशलेस के लिए मेल किया गया तो बीमा अधिकारियों के द्वारा बिना कारण बताए कैशलेस रिजेक्ट कर दिया गया।बीमित को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा। इलाज के बाद बीमा कंपनी में क्लेम के लिए सारे बिल व रिपोर्ट सबमिट की तो वहां से क्लेम नंबर 220101488179 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का वादा किया गया था पर उन्हें आज तक इलाज का पूरा भुगतान नहीं मिला। बीमित का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा गोलमाल किया जा रहा है। वहीं कंपनी प्रवक्ता से संपर्क किया गया पर कंपनी का अधिकृत पक्ष प्रवक्ता द्वारा नहीं दिया गया।इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएंस्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।


Source: Dainik Bhaskar April 02, 2026 10:57 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */