डिजिटल डेस्क,जबलपुर। अस्पताल में भर्ती होते ही कैशलेस की सुविधा देने का दावा करने वाली बीमा कंपनियां आम लोगों को क्लेम भी नहीं दे रही हैं। परेशान होकर बीमितों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में केस लगाना पड़ रहा है। ऐसी ही शिकायत अधारताल नेता नगर निवासी निखिल तिवारी ने की है। उन्होंने स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है।पॉलिसी क्रमांक 7539112501031510 का प्रीमियम जमा करते आ रहे हैं। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। निजी अस्पताल से कैशलेस के लिए मेल किया गया तो बीमा अधिकारियों ने कैशलेस रिजेक्ट कर दिया। बीमित ने सारे दस्तावेज व तथ्य भी दिए, उसके बाद भी स्टार हेल्थ के अधिकारियों की तरफ से किसी भी तरह की मदद नहीं की गई।पीड़ित का आरोप है कि उसके साथ गोलमाल किया गया है। पीड़ित कंपनी के विरुद्ध केस लगाने की तैयारी में है। वहीं कंपनी प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो सका।इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं-स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।
Source: Dainik Bhaskar March 27, 2026 14:03 UTC